-
Advertisement
Dharamshala News: त्रियुंड घूमने गए विदेशी पर्यटक का दो दिन बाद भी कोई सुराग नहीं
धर्मशाला। विश्व विख्यात ट्रैकिंग स्थल त्रियुंड (Triund) में विदेशी पर्यटक के लापता (Tourist Missing) होने की सूचना पर पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया है, मंगलवार को त्रियुंड सहित स्नो लाइन, कुनाल पथरी मंदिर और लाका तक पुलिस व SDRF टीम ने लापता विदेशी पर्यटक की तलाश की लेकिन दो दिन बाद भी पर्यटक का कोई सुराग (No Trace) नहीं लगा है।
पुलिस के पास पर्यटक की कोई जानकारी नहीं
विदेशी पर्यटक की त्रियुंड में लापता होने की सूचना तो पुलिस (Police) को मिली है, लेकिन पर्यटक के नाम सहित कोई भी जानकारी नहीं है। इसके चलते पुलिस त्रियुंड ट्रैक पर गए सभी पर्यटकों के नंबरों पर संपर्क कर रही है, जिससे कि कोई सुराग मिल सके।
मंगलवार सुबह से शुरू किया सर्च ऑपरेशन
जानकारी के अनुसार सोमवार को व्यापार मंडल मैक्लोडगंज के प्रधान ने सूचना दी थी कि एक विदेशी त्रियुंड जाने के लिए टेंट के बारे में पूछ रहा था। उस विदेशी का कोई पता नहीं चल पाया है। इस संदर्भ में सूचना मिलने पर मैक्लोडगंज पुलिस टीम और SDRF टीम को त्रियूंड के लिए रवाना किया गया था। रात को ही टीमें त्रियुंड पहुंच गई थी, मंगलवार सुबह से सर्च ऑपरेशन शुरू किया लेकिन शाम तक विदेशी का कोई सुराग नहीं लग पाया। लापता हुए विदेशी के बारे में भी कोई भी जानकारी उपलब्ध नहीं है पुलिस टीम इस बारे में जांच कर रही है।
विदेशी पर्यटक की तलाश जारी है
उधर, ASP सिटी कांगड़ा हितेश लखनपाल ने बताया कि विदेशी पर्यटक की तलाश जारी है पुलिस के पास पंजीकृत और त्रियुंड ट्रैक पर गलू में स्थित चैक पोस्ट में पंजीकृत ट्रैकरों से संपर्क किया जा रहा है।
रविंद्र चौधरी

