-
Advertisement
धर्माणी के खिलाफ बयानबाजी करने वाले Secretariat Employees के खिलाफ प्रिविलेज मोशन का नोटिस
Privilege Motion Against Secretariat Employees : शिमला। हिमाचल सचिवालय कर्मचारियों (Himachal Secretariat Employees) की तरफ से तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी (Rajesh Dharmani) के खिलाफ की गई बयानबाजी पर अब खुद धर्माणी ने पांच कर्मचारियों खिलाफ विशेषाधिकार हनन यानी प्रिविलेज मोशन (Privilege Motion Against Secretariat Employees) का नोटिस दिया है। विधानसभा सचिवालय (Vidhan Sabha Secretariat) ने इसको लेकर कार्यवाही भी शुरू कर दी है। अभी दो दिन आज और कल तक विधानसभा का मानसून सत्र भी है, ऐसे में दोषी पाए जाने पर इनके खिलाफ जल्द कार्रवाई की संभावना है।
सचिवालय के इन कर्मचारियों ने आम सभा में मंत्रियों के विरुद्ध बयानबाजी की थी। इसमें बाकायदा राजेश धर्माणी का नाम लिया गया था। धर्माणी ने हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं संगठन व सचिवालय कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष संजीव शर्मा (Secretariat Employees Federation President Sanjeev Sharma) , महासचिव कमल किशोर शर्मा, सचिवालय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष टेकराम, चालक संघ के अध्यक्ष अमर कुमार, पीए-पीएस एसोसिएशन के अध्यक्ष बोधराज चंदेल के विरुद्ध विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है।
-संजू चौधरी

