-
Advertisement
हिमाचल के कर्मचारियों को चार फीसदी डीए, नोटिफिकेशन जारी
Last Updated on March 2, 2024 by Himachal Abhi Abhi
Four percent DA: शिमला। हिमाचल प्रदेश में चल रहे राजनीतिक संकट के बीच हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज (Good news for employees) है। प्रदेश के कर्मचारियों को सरकार ने चार फीसदी डीए (DA) देने का ऐलान कर दिया है। हिमाचल कैबिनेट की बैठक के बीच सरकार ने बाकायदा इसकी नोटिफिकेशन (Notification) भी जारी कर दी है। ये चार फीसदी डीए अप्रैल माह से मिलेगी जो मई की सेलरी में देय होगी। इससे राज्य के 2.66 लाख कर्मचारी लाभान्वित होंगे। पहली जुलाई के बाद का एरियर (Arrear)खाते में डाला जाएगा, इसके लिए अलग से आदेश जारी होंगे। आदेश के मुताबिक 1 जुलाई 2022 के बाद से अर्जित बकाया का भुगतान खाते में अलग-अलग आदेशों द्वारा निर्धारित तरीके से किया जाएगा।
जाहिर है सीएम ने 17 फरवरी को वर्ष 2024-25 का वार्षिक बजट पेश करते हुए कहा था कि सरकार मार्च के महीने में डीए की अधिसूचना जारी करेगी। चार फीसदी डीए किश्त मिलने के बाद कर्मचारियों का डीए 38 फीसदी हो गया है।
लेख राज