-
Advertisement
हिमाचल पुलिस कांस्टेबलों को मिला तोहफा, पुलिस पे बैंड को लेकर जारी हुई अधिसूचना
शिमला। हिमाचल पुलिस कांस्टेबल (Himachal Police Constable) के पे बैंड का आखिरकार इंतजार खत्म हो गया है। वित्त विभाग ने बुधवार को पुलिस पे बैंड और ग्रेड पे को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। इस अधिसूचना के अनुसार 2015 के बाद भर्ती हुए पुलिस जवानों को भी 10,300-34,800 और ग्रेड- 3200 का स्केल मिलेगा। इस अधिसूचना (Notification) के जारी होने के बाद इसके लाभार्थी पुलिस कर्मियों के चेहरों पर खुशी झलकने लगी है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल कैबिनेट में पुलिस पे बैंड को लेकर आया बड़ा फैसला, यहां जानें
Notification related to Constable Pay scale
बता दें कि पुलिस मुख्यालय ने संशोधित पे बैंड को लेकर 5 दिसंबर, 2021 को कमेटी का गठन किया था। इसके बाद डीजीपी (DGP) ने अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी थी। ऐसी जानकारी सामने आई थी कि रिपोर्ट में 2015 के बाद भर्ती पुलिस जवानों को 10,300-34,800 व ग्रेड 3200 का स्केल दिया जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जिसके बाद सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) ने सोलन में पूर्ण राज्यत्व दिवस के मौके पर 25 जनवरी, 2022 को पुलिस कर्मियों को पे बैंड और ग्रेड पे को लेकर घोषणा की थी। लेकिन अधिसूचना जारी ना होने से पुलिस कर्मियों में बेचैनी बढ़ रही थी।
इस अधिसूचना से पूर्व 2015 के बाद पुलिस जवानों (Police Personnel) को 8 साल तक नए पे स्केल का लाभ नहीं मिलता था। सीएम ने इस अवधि को दो साल करने का ऐलान किया था। तर्क था कि जब अन्य विभागों में दो साल के अनुबंध के बाद कर्मचारियों को नियमित कर दिया जाता है तो पुलिस जवानों को इससे क्यों वंचित रखा जाता है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

