हिमाचल: 2009 की अधिसूचना केवल एक पड़ाव, असली मंजिल ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली

पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की उठाई मांग

हिमाचल: 2009 की अधिसूचना केवल एक पड़ाव, असली मंजिल ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली

- Advertisement -

चंबा। एनपीएस कर्मचारी महासंघ ने 2009 की अधिसूचना को लागू करने पर रोष व्यक्त किया है। एनपीएस कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष सुनील जरयाल ने कहा कि जेसीसी से एनपीएस कर्मचारियों को बहुत उम्मीद थी कि शायद एक सामान्य घर से सीएम बने जयराम ठाकुर ओल्ड पेंशन के बारे में कोई फैसला लेंगे, लेकिन वह सिर्फ 2009 की अधिसूचना तक ही सीमित रह गए।


यह भी पढ़ें: हिमाचल: न्यू पेंशन स्कीम के खिलाफ कर्मचारियों का हल्ला बोल, कैंडल मार्च निकाल उठाई मांगे

जरयाल ने कहा कि पिछले काफी समय से महासंघ सीएम से अपनी मांगों को लेकर मिल रहा था। केंद्रीय अधिसूचना को लागू करने में हिमाचल सरकार को 12 वर्ष लग गए। उन्होंने कहा कि देर से ही सही लेकिन प्रदेश सरकार ने मृतक और दिव्यांग कर्मचारियों के परिवारों के बारे में सोचा, इसके लिए संघ और एनपीएस कर्मचारियों की ओर से वह सीएम का धन्यवाद करते हैं। उन्होंने कहा कि 2009 की अधिसूचना केवल एक पड़ाव है, असली मंजिल ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली है। उन्होंने कहा कि ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली तक वह पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि सीएम ने जिस तरह 2009 की अधिसूचना लागू की है, उसी तरह वो जल्द ही पुरानी पेंशन योजना को भी बहाल करें।

 

 

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

 

- Advertisement -

Tags: | Himachal headlines in Hindi | हिमाचल | today himachal news | state news | himachal news live | abhi abhi | current news of himachal pradesh | Jairam Thakur | himachal news online | Chamba | NPS | एनपीएस कर्मचारी | Himachal News | old pension | एनपीएस कर्मचारी महासंघ | himachal government | HP breaking | ओल्ड पेंशन | latest news | Himachal Breaking News | chamba news | himachal abhi abhi news | latest himachal news in hindi
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है