-
Advertisement
कोरोना ब्रेकिंगः #Himachal में ठीक होने वालों का आंकड़ा 16 हजार पार, आज 178 रिकवर
शिमला। हिमाचल में कोरोना (Corona) से जंग जीतने वालों का आंकड़ा 16 हजार पार हो गया है। आज अब तक 178 कोरोना पॉजिटिव रिकवर हुए हैं। वहीं, राहत की बात एक और भी है कि अब तक कोई कोरोना का नया मामला सामने नहीं आया है। आज दोपहर के कोविड बुलेटिन के अनुसार शिमला में 39, बिलासपुर में 30, मंडी में 25, सिरमौर (Sirmaur) में 24, सोलन में 21, ऊना (Una) में 17, चंबा में 11, किन्नौर में सात, हमीरपुर में तीन व किन्नौर में एक कोरोना पॉजिटिव ठीक हुआ है। शिमला (Shimla) में एक कोरोना पॉजिटिव की जान गई है। हिमाचल में कुल आंकड़ा 18797 पहुंच गया है। अभी 2501 एक्टिव केस हैं। अब तक 16005 लोग कोरोना से जंग जीते हैं और ठीक हुए हैं। कोरोना मृत्यु का आंकड़ा 261 है।
यह भी पढ़ें: रूस में बनी Covid-19 वैक्सीन स्पूतनिक वी का भारत में भी होगा ट्रायल, डॉ रेड्डी को मिली मंजू
किस जिला में अब तक कितनों की गई जान और कितने ठीक
कांगड़ा जिला में 57, शिमला में 56, सोलन में 35, मंडी में 32, कुल्लू में 18, सिरमौर में 16, ऊना में 15, चंबा में 12, हमीरपुर में 10, बिलासपुर में 5, किन्नौर में चार व लाहुल स्पीति में एक की जान गई है। सोलन के 3094, कांगड़ा (Kangra) के 2454, सिरमौर के 1932, मंडी के 1835, शिमला के 1456, ऊना के 1328, बिलासपुर के 966, चंबा के 926, हमीरपुर के 939, किन्नौर के 199, कुल्लू (Kullu) के 700 व लाहुल स्पीति के 176 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं।
यह भी पढ़ें: सुधीर बोले- हड़बड़ी में स्कूल खोल कर Corona संक्रमण को न्योता दे रही Jairam Govt
कुल मामले और एक्टिव केस
सोलन में 3434 कुल मामले, 299 एक्टिव केस, कांगड़ा में 2763 कुल मामले, 252 एक्टिव केस, मंडी में 2365 कुल मामले, 498 एक्टिव केस, सिरमौर में 2093 कुल मामले, 145 एक्टिव केस, शिमला में 1936 कुल मामले, 411 एक्टिव केस, ऊना में 1461 कुल मामले, 118 एक्टिव केस, बिलासपुर में 1115 कुल मामले, 144 एक्टिव केस, चंबा में 1026 कुल मामले, 79 एक्टिव केस (Active Case), हमीरपुर में 1077 कुल मामले, 128 एक्टिव केस, कुल्लू में 1004 कुल मामले, 284 एक्टिव केस, लाहुल स्पीति में 286 कुल मामले, 109 एक्टिव केस व किन्नौर में 237 कुल मामले और 34 एक्टिव केस हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…


