-
Advertisement
Big Breaking : एसपी ऑफिस नूरपुर डिनोटिफाइड नहीं होगा, सीएम सुक्खू की अफसरों को हिदायत
हिमाचल में अब तब तक कोई संस्थान डिनोटिफाइड (Denotification) नहीं होगा जब तक सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली (Delhi) से वापस नहीं लौट आते। पता चला है कि नूरपुर का एसपी ऑफिस भी डिनोटिफाइड नहीं होगा,इस बाबत सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu) ने अधिकारियों को हिदायत दी है। अति पुख्ता जानकारी के मुताबिक सीएम सुक्खू ने अधिकारियों को कहा है कि नूरपुर का एसपी ऑफिस (SP office of Nurpur) आमजन की जरूरत है,इसलिए उसे डिनोटिफाइड नहीं किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- सीएम सुक्खू 24 तक दिल्ली में क्वारंटाइन, शनिवार को होगा टेस्ट
साथ ही ये भी हिदायतें दिल्ली से जारी हुई है कि (Winter Session of Vidhan Sabha) विधानसभा का शीतकालीन सत्र क्रिसमस (Christmas) व नए साल के जश्न के चलते इस अवधि में नहीं करवाया जाएगा। क्योंकि,इससे होटल व्यवसायियों को भारी नुकसान का सामना करना पडता है। यही नहीं टूरिस्ट सीजन में शीतकालीन सत्र करवाने से अन्य व्यवसायियों को भी दिक्कतों का सामना करना पडता है। मसलन विस का शीतकालीन सत्र अब नए साल के जश्न (New Year Celebrations) के बाद ही होगा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

