-
Advertisement
जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को अर्पित करें उनकी यह प्रिय चीज़, पूरे होंगे सभी रुके हुए काम
Janmashtami 2025: जन्माष्टमी (Janmashtami) का त्यौहार आज को मनाया जाएगा। इस दिन लोग कान्हा जी की विशेष कृपा पाने के लिए कुछ खास उपाय करते हैं। जन्माष्टमी के दिन बांसुरी संबंधित कुछ उपाय किए जा सकते हैं जिनसे कान्हा जी (Lord Krishna) का ख़ास आशीर्वाद प्राप्त किया जा सकता है।
जन्माष्टमी के दिन श्री कृष्ण (lord Krishna) की पूजा अर्चना के साथ ही कान्हा जी की विशेष कृपा पाने के लिए कुछ खास उपाय भी किये जाते है। धार्मिक ग्रंथों में बताया गया है कि श्री कृष्ण को बांसुरी बेहद प्रिय होती है। जन्माष्टमी के दिन बांसुरी (Flute) संबंधित कुछ उपाय किए जा सकते हैं जिनसे कान्हा का ख़ास आशीर्वाद प्राप्त किया जा सकता है।
वास्तु दोष से मुक्ति
वास्तु दोष से मुक्ति के लिए जन्माष्टमी (Janmashtami) के दिन घर में एक बांसुरी लाएं। रात के समय कृष्ण की पूजा में बांसुरी को उनके चरणों में अर्पित करें और अगले दिन उस बांसुरी को घर की पूर्व दिशा की दीवार पर तिरछी लगा दें।
आर्थिक हालत में सुधार
लकड़ी की बांसुरी (Wooden Flute) को सुख और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। जन्माष्टमी के दिन घर के मुख्य द्वार पर लटकाना घर में समृद्धि को लाता है। ऐसा करने से घर की आर्थिक हालत ठीक होती है।
नकारात्मक ऊर्जा को दूर करे
घर की नकारात्मकता (Negetivity) और तनाव भरे माहौल को दूर करने के लिए श्री कृष्ण को चांदी की बांसुरी अर्पित करें। अगर चांदी (Silver) संभव ना हो पाएं तो एक लकड़ी की बांसुरी घर के मंदिर में कान्हा को अर्पित करें।
दाम्पत्य जीवन में सुख के लिए
दाम्पत्य जीवन में सब कुछ ठीक करने के लिए और प्रेम बढ़ाने के लिए अपने बेडरूम (Bedroom) में एक बांसुरी लाकर रखें। इससे वैवाहिक जीवन मधुरमय होगा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group
