-
Advertisement
कोरोना राहतः Himachal में एक मामला, रिकवरी आंकड़ा 3600 के करीब पहुंचा
Last Updated on August 25, 2020 by Deepak
शिमला। हिमाचल में कोरोना (Corona) का एक मामला सामने आया है। यह मामला कांगड़ा (Kangra) जिला से आया है। वहीं, आज अब तक 6 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। यह सभी सोलन जिला से हैं। हिमाचल में कुल आंकड़ा 5102 हो गया है। अभी 1431 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 3594 कोरोना पॉजिटिव ठीक हो चुके हैं। हिमाचल में कोरोना से मृत्यु का आंकड़ा अभी 27 ही है।
यह भी पढ़ें: Good News : वैज्ञानिकों ने डिकोड किया Covid-19 के लक्षणों का क्रम
हिमाचल के सोलन जिला में इस वक्त सबसे अधिक मामले सामने आए हैं। सोलन में 1273 मामले सामने आए हैं। अभी 465 एक्टिव केस हैं। अब तक 768 कोरोना पॉजिटिव ठीक हो चुके हैं। कांगड़ा में 702 मामले हैं और 132 एक्टिव केस हैं। अब तक 563 ठीक हो चुके हैं। सिरमौर में 649 मामले हैं और 172 एक्टिव केस हैं। अब तक 469 ठीक हुए हैं। हमीरपुर (Hamirpur) में 468 कुल मामले हैं और 70 एक्टिव केस हैं। अब तक 394 लोग ठीक हुए हैं। मंडी में 390 कुल आंकड़ा है। अभी 123 एक्टिव केस हैं और 260 ठीक हुए हैं। ऊना (Una) में 382 कुल मामले और 87 एक्टिव केस हैं। अब तक 293 ठीक हुए हैं। चंबा (Chamba) में 361 कुल मामले हैं और 101 एक्टिव केस हैं। अब तक 255 ठीक हो चुके हैं। शिमला (Shimla) में 270 कुल मामले, 59 एक्टिव केस व 208 ठीक हो चुके हैं। बिलासपुर मंे 269 कुल मामले हैं और 112 एक्टिव केस हैं। अब तक 157 ठीक हो चुके हैं। किन्नौर में 76 कुल मामले और 22 एक्टिव केस हैं। अब तक 54 ठीक हो चुके हैं। लाहुल स्पीति में 7 कुल मामले और दो एक्टिव केस हैं। अब तक 5 ठीक हो चुके हैं।