-
Advertisement
मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक भक्त ने चढ़ाया सोने का मुकुट व दूसरे ने चांदी के बर्तन
Last Updated on September 3, 2022 by sintu kumar
हिमाचल प्रदेश के शक्तिपीठों में दूर-दूर से भक्त दर्शन के लिए आते है और अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए इस मंदिरों में प्रार्थना करते हैं। कार्य सिद्ध होने पर ये भक्त मां के चरणों में कुछ भेंट अर्पित भी करते हैं। इसी प्रकार माता चिंतपूर्णी के दरबार(Maa Chintpurni temple) में दो श्रद्धालुओं ने मां के चरणों मे सोना और चांदी अर्पित की है। दोनों श्रद्धालुओं ने मुकुट, छत्र और बर्तनों के रूप में यह दोनों धातुएं मां के पावन चरणों में अर्पित की हैं। इनमें एक श्रद्धालु ने सोने का मुकुट और चांदी का छत्र चढ़ाया गया और दूसरे श्रद्धालु द्वारा लगभग 3 किलो 881 ग्राम चांदी के बर्तन मां के चरणों मे अर्पित किए गए है। दोनों ही भक्तों ने यह वस्तुएं गुप्त दान में मां के दरबार में अर्पित की है। ये श्रद्धालु पंजाब ( Punjab)के निवासी बताए गए हैं और इनमें से एक के जालंधर का रहने वाला है।
जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह जालंधर से आये श्रद्धालु ने लगभग 117.490 ग्राम का सोने का मुकुट और 641 ग्राम का चांदी के छत्र मां चिंतपूर्णी के दरबार में अर्पित किए है। वहीं दूसरे श्रद्धालु ने गुप्त रूप से चांदी का थाल, चांदी की 5 कटोरी, चांदी के दो चमच और चांदी का एक गिलास चढ़ाया। मां चिन्तपूर्णी के प्रति भक्तों की आस्था इसी से पता चलती है कि यहां हज़ारों की संख्या में श्रद्धालु नतमस्तक होने आते है और सोने चांदी के साथ लाखों रुपये नकद चढ़ावा भी चढ़ा जाते है। इस से पहले भी कई श्रद्धालुओं द्वारा मां के दरबार में सोना, चांदी और गाड़ियां तक भेंट की गई है। मंदिर अधिकारी बलवंत ने बताया कि पहले ही श्रद्धालु मां के दरबार में सोने चांदी के गहने, मुकुट, छत्र और अन्य वस्तुएं चढ़ाते रहे हैं। वहीं शनिवार को पंजाब से आए 2 श्रद्धालुओं में से एक ने 117 ग्राम से ज्यादा सोने का मुकुट और आधा किलो से ज्यादा चांदी का छत्र माता को भेंट किया। जबकि दूसरी तरफ पंजाब से ही आए एक अन्य श्रद्धालु ने मां को करीब 3 किलो 881 ग्राम चांदी के बर्तन भेंट किए हैं। उन्होंने कहा कि मां चिंतपूर्णी दोनों श्रद्धालुओं की हर मनोकामना को पूरा करें।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group