-
Advertisement
हिमाचल: पेड़ से टकराई कार, 1 की मौत, 5 लोग घायल
कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के जयसिंहपुर-लंबागांव मार्ग पर एक कार हादसे (car accident) की शिकार हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
यह भी पढ़ें: हिमाचलः खाई में गिरा वाहन, ग्राम रोजगार सेवक की गई जान, साथी घायल
जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात लंबागांव से जयसिंहपुर की ओर जा रही कार जानकी नाथ मंदिर (Janki Nath Mandir) के पास आम के पेड़ से टकरा गई और पलटकर लगभग 100 फीट दूर जाकर बांस के पेड़ में घुस गई। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त गाड़ी में कुल 6 लोग सवार थे, जिसमें से एक की मौत हो गई और अन्य पांच गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए पालमपुर अस्पताल में दाखिल करवा दिया। इसके साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान अभिषेक (22) पुत्र गुरचरण निवासी जवाली के रूप में हुई है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


