- Advertisement -
आनी। हिमाचल प्रदेश में हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इन हादसों में लोग अपनी जान गवां रहे हैं और कुछ लोग घायल भी रहे हैं। जिला कुल्लू के आनी उपमंडल में ओलवा के पास एक वाहन हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि दूसरा व्यक्ति घायल बताया जा रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
बताया जा रहा है कि दलाश पंचायत में बतौर ग्राम रोजगार सेवक कार्यरत शेर सिंह व उसका साथी गुलाब सिंह वहान में सवाह हो कर आनी से अपने घर जा रहे थे। देर रात वाहन अनियंत्रित होकर ओलवा के समीप खाई में गिर गया। हादसे में शेर सिंह की मौत हो गई और वाहन चला रहा गुलाब सिंह दुर्घटना में बुरी तरह से जख्मी हो गया है। लिहाजा गुलाब को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आनी में भर्ती किया है, जहां उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। उधर हादसे को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। डीएसपी आनी रविन्द्र नेगी ने हादसे की पुष्टि की है।
- Advertisement -