-
Advertisement
हिमाचल: सिरमौर में हिट एंड रन का मामला, बाइक सवार युवक की गई जान
नाहन। हिमाचल के सिरमौर (Sirmaur) जिला में एक हिट एंड रन के मामले (Hit and Run Case) में युवक की मौत हो गई। हादसा पांवटा साहिब (Paonta Sahib) उपमंडल में राजबन के समीप हुआ। मृतक युवक की पहचान अमन कुमार (28) निवासी राजबन पांवटा साहिब के रूप में हुई है। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल में दिन दिहाड़े घर में घुस कर मारी गोली, व्यक्ति को उतारा मौत के घाट
पुलिस ने प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक अपनी बाइक (Bike) पर सवार होकर घर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मार दी। युवक घायलावस्था में सड़क के बीचों-बीच पड़ा रहा, जबकि चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया है। स्थानीय लोगों ने जैसे ही युवक को देखाए तो घायल अवस्था में उसे सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया। जहां पर अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की पहचान अमन कुमार (28) निवासी राजबन पांवटा साहिब के रूप में हुई है। हादसा बुधवार देर रात करीब 11 बजे पेश आया। उधर, पांवटा साहिब के डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने पुष्टि करते हुए बताया कि युवक के शव को कब्जे में ले लिया है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
नाहन में पिकअप दुर्घटनाग्रस्त, एक पीजीआई रेफर
नाहन शहर में वीरवार को मत्स्य विभाग (Fisheries Department) के कार्यालय के समीप बजरी से लदी पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। खड़ी उतराई में इस प्वाइंट से पहले भी तीन बार भवन सामग्री से लदे वाहन हादसे का शिकार हो चुके हैं। गनीगत ये रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। हादसे में कंडक्टर साइड की खिड़की खुल गई, इस कारण एक व्यक्ति को गंभीर चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि घायल को पीजीआई (PGI) रैफर किया गया है। वीरवार सुबह सीधे ही पिकअप एक घर के आंगन की तरफ लुढ़क गई। परिवार के होश उडऩा लाजमी ही था, क्योंकि पिकअप घर के किसी सदस्य व बच्चों के ऊपर भी गिर सकती थी। उधर, स्थानीय निवासी अशोक कुमार ने कहा कि उनके घर के समीप चौथी बार गाड़ी गिरी है। नगर परिषद को कई बार डंगे के निर्माण का आग्रह किया गया, मगर आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।

