-
Advertisement
हमीरपुर जिला में डबल मर्डर, फौजी ने गोली मार की मां-बेटे की हत्या; दो घायल-जमीनी विवाद बना कारण
Last Updated on January 7, 2023 by sintu kumar
हमीरपुर। हिमाचल के हमीरपुर जिला में जमीनी विवाद में एक रिटायर्ड फौजी ने ताबड़तोड़ फायरिंग (Shootout) कर दी। इस गोलीकांड में एक महिला सहित दो लोगों की मौत (Murder) हो गई। वहीं दो लोग गंभीर घायल हुए हैं। मृतक और घायल सभी एक ही परिवार के हैं। घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना सुजानपुर के गांव वीड़ बगेहड़ा से सामने आई है। बताया जा रहा है कि एक परिवार को अपने पड़ोसी रिटायर्ड फौजी से जमीनी विवाद चल रहा था। शुक्रवार शाम को भी जमीनी विवाद (land dispute) को लेकर इनमें झगड़ा हो गया। गुस्से में आकर रिटायर्ड फौजी ने बंदूक निकल ली और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फौजी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस घायलों के बयान दर्ज कर रही है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल के नालागढ़ में व्यक्ति की हत्या, 22 दिन बाद झाड़ियों में मिला शव
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गोली लगने से पहले 35 वर्षीय करण कटोच की मौत हुई। इसके बाद अस्पताल लाई गई जख्मी विमला देवी ने भी दम तोड़ दिया। सुजानपुर पुलिस ने गोली चलाने वाले फौजी चंचल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। फौजी पर हत्या का केस दर्ज किया गया है।
पुलिस की शुरूआती जांच के अनुसार गोली चलाने वाला चंचल और दूसरे पक्ष पड़ोसी हैं। उनके बीच एक जमीन को लेकर झगड़ा चल रहा है। दोनों उस जमीन पर अपना हक जताते हैं। शुक्रवार शाम करीब साढ़े 5 बजे फिर दोनों में जमीन को लेकर बहस हुई। जिसके बाद झगड़ा इतना बढ़ गया कि चंचल सिंह ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। घटना के बाद एसपी आकृति शर्मा ने बताया कि अभी तक की जांच में जमीन विवाद को लेकर झगड़े के बाद फायरिंग हुई है। इस घटना में 2 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस मौके पर जाकर पूरी जानकारी जुटा रही है। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उससे भी इस बारे में पूछताछ की जा रही है।
बताया जा रहा है कि मृतक करण कटोच अपनी माता विमला देवी पत्नी और बेटे के साथ खेत में काम कर रहे थे। जबकि चंचल सिंह मकान के लेंटर पर खड़े थे। वहीं से उन्होंने गोलियां चलाई, जिस कारण 2 को मौके पर ही मौत के घाट उतार दिया। जबकि अन्य तीनों को भी छर्रे लगे। तड़पती हुई उनकी माता विमला को सुजानपुर अस्पताल लाया गया। जहां उनकी मौत हो गई। अन्य लोगों का इलाज जारी है।