हिमाचल: खाई में गिरी बोलेरो; एक की गई जान; दंपति सहित चार पहुंचे अस्पताल

मंडी के पद्ध में हुआ हादसा, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

हिमाचल: खाई में गिरी बोलेरो; एक की गई जान; दंपति सहित चार पहुंचे अस्पताल

- Advertisement -

पद्धर। हिमाचल के मंडी जिला में एक दर्दनाक सड़क हादसे (Road Accident) में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दंपति सहित चार लोग गंभीर घायल (Injured) हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामला बरोट-घटासनी राजमार्ग में टिंडूनाला के पास हुआ है। यहां एक टैक्सी बोलेरो जीप गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में चालक की मौत हुई है। जबकि चार लोग घायल हुए हैं। घायलों में एक दंपती पद्धर की ग्राम पंचायत भड़वाहण और दो युवक उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। हादसे में गंभीर रूप से घायल मनोज कुमार निवासी भड़वाहण को मंडी (Mandi) अस्पताल रेफर कर दिया है, जबकि उनकी पत्नी सीमा और उत्तर प्रदेश मूल के दोनों भाइयों को पद्धर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।


यह भी पढ़ें- हिमाचल नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजन बोले-गला घोंट कर की है हत्या; मामला दर्ज

मिली जानकारी के अनुसार पद्धर क्षेत्र का दंपती और उत्तर प्रदेश मूल के दोनों युवक एक टैक्सी में बरोट से पद्धर आ रहे थे। इसी बीच टिंडूनाला के समीप चालक ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया और अनियंत्रित बोलेरो जीप लगभग 200 मीटर गहरी खाई में जा लुढ़की। घटना में टैक्सी चालक 25 वर्षीय अक्षय कुमार पुत्र दलीप सिंह निवासी खलैहल डाकघर बरोट की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मनोज कुमार पुत्र धर्मवीर निवासी भडवाहण, सीमा देवी पत्नी मनोज कुमार निवासी भडवाहण डाकघर कुफरी तहसील पद्धर और सलीम खान पुत्र मुख्त्यार खान, नजीम खान पुत्र इब्राहिम गांव धातियां डाकघर टूलियां तहसील बरेली, उत्तर प्रदेश जख्मी हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल पद्धर (Civil Hospital Padhar) पहुंचाया। जहां गंभीर रूप से घायल मनोज कुमार को जोनल अस्पताल मंडी रेफर कर दिया गया है। वहीं एसडीएम पद्धर संजीत सिंह ने स्वंय घायलों का हाल जाना। उन्होंने मृतक के परिजनों को दस हजार की फौरी राहत प्रदान की है। वहीं डीएसपी पद्धर लोकेंद्र नेगी ने बताया कि हादसे के कारणों की छानबीन की जा रही है।

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

- Advertisement -

Tags: | One Person Death | Civil Hospital Padhar | Mandi | Road Accident | Himachal News | latest news | four injured
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है