-
Advertisement

हिमाचल: कबाड़ में हुआ जोरदार धमाका, काम कर रहे व्यक्ति के उड़ गए चिथड़े
ऊना। हिमाचल के ऊना (Una) जिला में कबाड़ के कारखाने में अचानक जोरदार ब्लास्ट (Blast) हो गया। इस ब्लास्ट की चपेट मे आने से कारखाने में काम करने वाले(One Person) एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह ब्लास्ट ऊना (Una) जिला के झलेड़ा स्थित कबाड़ के कारखाने में हुआ था। मृतक व्यक्ति 45 वर्षीय राजेंद्र कुमार उर्फ काका इसी गांव का निवासी बताया गया है। कबाड़ के इस कारखाने के मालिक अश्विनी कुमार ने बताया कि वह घटना के दौरान उपमंडल मुख्यालय अंब के कोर्ट में किसी मुकदमें की सुनवाई के लिए गए थे। उन्हें फोन पर घटना की जानकारी मिली। जिसके बाद वह फौरन मौके पर पहुंचे।
यह भी पढ़ें:आज ट्विन टावर किया जाएगा ब्लास्ट, महज 15 सेकंड में मलबा बनेगी इमारत
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजेंद्र कुमार रोजमर्रा की तरह कबाड़ (Junk) के कारखाने में काम कर रहा था। मृतक पिछले करीब 12 वर्षों से इसी कारखाने में काम कर रहा था। मंगलवार को भी घटना के दौरान जब वह सकरात को तोड़ रहा था। उसी दौरान एक जोरदार धमाका (Explosion) हुआ, जिसके चलते राजेंद्र कुमार के चिथड़े-चिथड़े उड़ गए। राजेंद्र कुमार करीब 15 फीट ऊंची शर्ट से टकराकर वापस नीचे गिरा। जिससे उसकी मौके पर ही मौत भी हो गई। एडिशनल एसपी प्रवीण कुमार धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे के कारणों की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम की मदद ली जा रही है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए रीजनल अस्पताल भेजा गया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group