- Advertisement -
रिकांगपिओ। हिमाचल के किन्नौर (Kinnaur) जिला में एक दर्दनाक सड़क हादसा (Road Accident) हुआ है। हालांकि हादसा देर रात को हुआ, लेकिन उसका पता आज सोमवार सुबह लगा। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। किन्नौर जिला के मूरंग संपर्क सड़क मार्ग एक स्कार्पियो गाड़ी खाई में गिर गई। मृतक व्यक्ति की पहचान अनिल नेगी (49) पुत्र राम जी लाल निवासी मूरंग के रूप में हुई है। दुर्घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार अनिल कुमार अपनी स्कार्पियो गाड़ी में एक शादी समारोह (Marriage Ceremony) से वापस अपने घर मूरंग आ रहा था। इसी दौरान मूरंग संपर्क मार्ग पर कैंची मोड़ से कुछ दूरी पर शायद उसने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया और अनियंत्रित गाड़ी 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
देर रात को हुए इस हादसे की जानकारी आज सुबह उस समय चली जब एक स्थानीय व्यक्ति ने गाड़ी को सतलुज नदी (Sutlej River) किनारे दुर्घटनाग्रस्त देखा। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। बताया जा रहा है कि हादसे में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पाया कि अनिल नेगी का शव गाड़ी के पास ऊपर ही पड़ा हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों का पता कर रही है। वहीं शव पोस्टामार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। एसएचओ मूरंग संजीव शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव को परिजनों को सौंप दिया है। दुर्घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।
- Advertisement -