-
Advertisement
OnlineLandRegistration /DigitalIndia
हिमाचल प्रदेश के लोगों को अब जमीन से जुड़े मामले को लेकर पटवारियों और राजस्व कार्यालयों में भटकना नहीं पड़ेगा। लोग घर बैठे ही जमीन की रजिस्ट्री और इंतकाल करवा सकेंगे। प्रदेश सरकार ने यह व्यवस्था लागू कर दी है। इंतकाल की ऑनलाइन सुविधा के लिए सरकार नियम तैयार कर रही है। प्रदेश सरकार ने माई डीड पोर्टल से पंजीकरण की सुविधा दी है। प्रदेश सरकार की ओर से रजिस्ट्रीकरण का कार्य ऑनलाइन और पेपरलेस किया गया है। इसमें डिजिटल हस्ताक्षर के उपयोग और वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग से भी काम को सुनिश्चित किया गया है।
राजस्व अधिकारियों को इस बारे में प्रशिक्षित किया गया है।

