-
Advertisement
लो जी.. 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट भी हो गया जारी, अब तो बरसेंगे मेघ- होगी बर्फबारी
Last Updated on March 5, 2021 by
शिमला। हिमाचल (Himachal) के 9 जिलों में 7 मार्च के लिए ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) हुआ है। अब तो बारिश (Rain) और बर्फबारी (Snowfall) की संभावना बढ़ गई है। हालांकि, इस साल इंद्रदेव कुछ रूष्ट चल रहे हैं। सामान्य से बहुत की कम बारिश और बर्फबारी हुई है। मौसम विभाग के अनुमान भी खासा प्रभावी नहीं रहे हैं। बहुत कम बारिश हुई है। जनवरी और फरवरी माह में बारिश और बर्फबारी कम हुई है। ऐसे में देखना होगा कि कल से मौसम खराब का अनुमान कितना सही रहता है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला (Meteorological Center Shimla) की ताजा अपडेट के अनुसार कल से पूरे हिमाचल में मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई है। 11 मार्च तक मौसम (Weather) खराब रहेगा। सात मार्च को लाहुल स्पीति, किन्नौर, चंबा, मंडी, कुल्लू, शिमला, चंबा (Chamba), सोलन व सिरमौर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। सात मार्च को उक्त जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश, बर्फबारी, आंधी तूफान, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना है। वहीं, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा (Kangra), सोलन के नालागढ़, बद्दी, अर्की और कुनिहार, सिरमौर के नाहन व पांवटा साहिब के लिए येलो अलर्ट जारी है। आंधी तूफान, बिजली गिरने और ओलावृष्टि का अनुमान है।
यह भी पढ़ें: Himachal Weather: येलो अलर्ट जारी, हो सकती है भारी बारिश और बर्फबारी
ऊना जिला का अधिकतम तापमान 32 डिग्री के पार
ऊना (Una) जिला का अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) 32 डिग्री पार हो गया है। अभी यह 32.2 डिग्री सेल्सियस है। इसके अलावा 9 शहरों का अधिकतम तामपान 25 डिग्री से 30 डिग्री के बीच है। नाहन न्यूनतम तामपान सबसे अधिक 14.9 डिग्री है और केलांग का -2.3 डिग्री है। आने वाले दिनों में मौसम बिगड़ने की संभावना है। हिमाचल में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। ऐसे में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। ऐसे में लेागों को एतिहायत बरतने की जरूरत है।
यह भी पढ़ें: Himachal मौसम: बारिश, बर्फबारी के बाद अब प्रदेश के छह जिलों में अंधड़-ओलावृष्टि की चेतावनी
न्यूनतम और अधिकतम तापमान
शिमला का न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) 9.9 और अधिकतम 19.5, सुंदरनगर का 6.7 और 28.6, भुंतर का 6.0 और 26.7, कल्पा का 0.2 और 14.6, धर्मशाला (Dharamshala) का 9.2 और 21.4, ऊना का 8.0 और 32.2, नाहन का 14.9 और 26.2, केलांग का -2.3 और 9.1, पालमपुर का 9.0 और 24.0, सोलन का 6.7 और 28.0, मनाली (Manali) का 4.4 और 19.0. कांगड़ा का 9.5 और 28.2, मंडी का 6.0 और 28.2, बिलासपुर का 11.0 और 29.5, हमीरपुर (Hamirpur) का 10.7 और 29.2, चंबा का 7.1 और 25.9, डलहौजी का 7.9 और 12.7 व कुफरी का 7.1 और 12.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।