-
Advertisement
हिमाचल: 6 जजों के तबादले और पदोन्नति के आदेश जारी
शिमला। हिमाचल हाईकोर्ट (Himachal High Court) द्वारा जारी अधिसूचना के तहत 6 डिस्ट्रिक्ट ज्यूडिशयरी के न्यायाधीशों के पदोन्नति एवं स्थानांतरण आदेश जारी किए गए हैं। इस अधिसूचना के तहत जिला एवं सत्र न्यायाधीश डोले राम ठाकुर को शिमला से फैमिली कोर्ट मंडी और डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज बहादुर सिंह को जिला एवं सत्र न्यायाधीश (वन) शिमला भेजा गया है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीशों में ज्योत्सना सुमंत डडवाल को पदोन्नत कर रजिस्ट्रार लोकायुक्त हिमाचल प्रदेश, मदन कुमार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश {लीव/ ट्रेनिंग रिजर्व} हाई एवं बरिंदर ठाकुर को सचिन ह्यूमन राइट्स कमीशन हिमाचल प्रदेश नियुक्त किया गया है। इसी अधिसूचना के तहत हंसराज को वक्फ बोर्ड के चेयरमैन बनाने के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


