-
Advertisement
सोशल मीडिया सनसनी Oshin Sharma की वापसी से फॉलोअर्स हुए Out ऑफ कंट्रोल
Oshin Sharma : हिमाचल प्रदेश की चर्चित महिला एसडीएम और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओशीन शर्मा ने दोबारा सोशल मीडिया पर वापसी की है। करीब डेढ़ महीने तक अपने सोशल मीडिया अकाउंट डिएक्टिवेट करने के बाद अब ओशीन ने फिर से इन्हें एक्टिवेट किया है, सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी पोस्ट पर कमेंट करते हुए उनका स्वागत किया है।
ठहराव के बाद अब नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ें
दरअसल, 2 मार्च को शिमला अर्बन की एसडीएम ओशीन शर्मा ने विवाद के बाद अपने सोशल मीडिया अकाउंट डिएक्टिवेट किए थे, करीब 44 दिन बाद अब फिर से वह सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गई हैं। ओशीन ने वापसी के बाद इंस्टाग्राम पर ओशीन शर्मा ने एक साथ तीन फोटो ड़ाली, जिस पर कई यूजर्स ने कमेंट किए। एक यूजर ने लिखा, ठहराव के बाद अब नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ें, आपका गर्मजोशी से स्वागत है ओशीन जी। बहुत से य़ूजर्स ने लिखा वैलकम बैक, एक यूजर ने नसीहत देते हुए कहा कि अब आप सतर्क रहिएगा, क्योंकि सरकार ने सोशल मीडिया एडवायजरी जारी की है, कमबैक हमेशा समाज और खुद के लिए लाभदायक होना चाहिए।
-पंकज शर्मा

