-
Advertisement
पहाड़ से टरकाया Over Speed डंपर, गड़सा रोड पर फंसे 300 वाहन
कुल्लू। जिला की गड़सा घाटी के हुरला( Hurla) के पास एक तेज रफ्तार( Over Speed) डंपर पहाड़ से टकरा गया। टकराने के बाद डंपर का अगला हिस्सा सीधा खड़ा हो गया और मार्ग आवाजाही के लिए अवरुद्ध हो गया। इस हादसे में ड्राइवर बाल-बाल बचा। बताया जा रहा है कि देर रात ड्राइवर डंपर लेकर गड़सा से वापस भुंतर लौट रहा था कि रास्ते में तेज रफ्तार डंपर अचानक अनियंत्रित होकर पहाड़ से टकराया और उसका अगला हिस्सा सीधा खड़ा हो गया। हादसे के बाद से यह मार्ग आवाजाही के लिए बंद है।
ये भी पढ़ेः Solan में पैरापिट से टकराई कार, हमीरपुर निवासी की गई जान- सुंदरनगर में भी हादसा

सुबह सवेरे जब ग्रामीणों अपने उत्पाद लेकर सब्जी मंडी के लिए निकले उन्होंने मार्ग बंद होने की सूचना पुलिस को दी। पिछले 6 घंटों से करीब 300 वाहन इस सड़क पर फंस गए हैं, जिसके चलते ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीण उत्तम चंद हीरा लाल ,राम चंद ,दिले राम ने बताया कि इस हादसे के बाद सड़क पर पूरी तरह से जाम लग गया है उन्हें सुबह- सवेरे मंडियों में अपनी सब्जियां व फल लेकर जाना था लेकिन मार्ग बंद होने के बाद वे अभी तक बीच रास्ते में है और मार्ग बहाल होने का इंतजार कर रहे हैं। डंपर को हटाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


