-
Advertisement
रील के बाद रियल लाइफ ‘Padman’ बने अक्षय कुमार: इस वजह से की पैड्स मुहैया करवाने की अपील
नई दिल्ली। देश में जारी कोरोना वायरस (Coronavirus) के कहर के बीच रील में ‘पैडमैन’ का किरदार निभाने वाले एक्टर अक्षय कुमार अब रियल लाइफ में पैडमैन बन गए हैं। दरअसल अक्षय जरूरतमंद महिलाओं को सैनिटरी पैड देने की मुहिम से जुड़े हैं। लॉकडाउन के बीच अभिनेता अक्षय कुमार ने ‘विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस’ (World Menstrual Hygiene Day) के अवसर पर ज़रूरतमंदों को सेनेटरी पैड्स उपलब्ध कराने की मुहिम में शामिल होने की घोषणा की है।
कोविड-19 में पीरियड्स नहीं रुक जाते, डोनेशन मायने रखता है
https://twitter.com/akshaykumar/status/1263372566825074688
अक्षय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा है, एक बड़े काम के लिए आप लोगों के सपोर्ट की जरूरत है। Covid में पीरियड्स नहीं रुक जाते, मुंबई की जरूरतमंद महिलाओं को पैड्स मुहैया कराने में मदद करें, हर डोनेशन मायने रखता है। मिली जानकारी के मुताबिक़ अक्षय समर्पण नामक एनजीओ के साथ मिलकर महिलाओं की मदद करने के लिए आगे आए हैं। यह एनजीओ एफाईसीसी के साथ मिलकर रोजाना मुंबई में जरूतमंद महिलाओं को 10,000 सैनिटरीपैड्स उपलब्ध करा रही है।
यह भी पढ़ें: IMD Alert! अब 1 जून को केरल पहुंचेगा Monsoon, पहले 5 जून को पहुंचने का अनुमान था
भारत में केवल 42% महिलाएं ही पैड का इस्तेमाल करती हैं
अक्षय कुमार ही नहीं एक्टर कुणाल कपूर भी इस कैंपेन का हिस्सा हैं। एक मशहूर वेबसाइट से बात करते हुए एनजीओ की फाउंडर डॉ रूमा भार्गवा ने कहा, ‘मासिक धर्म स्वच्छता कोई विशेषाधिकार नहीं है, यह एक बुनियादी मानव अधिकार है। भारत में केवल 42% महिलाएं ही पैड का इस्तेमाल करती हैं, इसके कई कारण हो सकते है जैसे खरीदने में असमर्थ, उपलब्धता की कमी, मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरुकता की कमी।’ रिपोर्ट्स की मानें तो इसके जरिए मुंबई, बंगलुरु, दिल्ली, जोधपुर, लातूर और उज्जैन जैसी जगहों पर भी सैनिटेशन किट्स बांटी जा रही हैं। अब इसी पहल में अक्षय कुमार के साथ भूमि पेडनेकर भी शामिल हो चुकी हैं। इस मुश्किल वक़्त ऐसे कई फ़िल्मी सितारें हैं जो लगातार छोटी बड़ी मदद करने के लिए आगे आ रहे हैं।
