-
Advertisement
हिमाचल में तीन चरणों में होंगे पंचायत चुनाव- 26, 28, 30 मई को वोटिंग
Himachal Panchayat Election: हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव का बिगुल बज गया है । राज्य चुनाव आयुक्त अनिल खाची ने आज पंचायत चुनावों का ऐलान किया है। प्रदेश की 3754 पंचायतों में तीन चरणों में चुनाव होंगे। 7 , 8 और 11 मई को नामांकन भरे जाएंगे। नांमांकन पत्रों की जांच 12 मई को होगी। 14 व 15 मई को नामांकन वापस लिए जा सकते हैं। इसके बाद 26 , 28 व 30 मई को वोटिंग होगी। 3754 पंचायतों के लिए लगभग 51 लाख वोटर मतदान करेंगे।
कुल्लू की आनी और नग्गर की 2 पंचायतों का कार्यकाल 2027 में पूरा होने के कारण वहां अभी चुनाव नहीं होंगे।
आदर्श आचार संहिता भी लगी
इसी के साथ राज्य में आदर्श आचार संहिता भी लग गई है। इससे पहले राज्य चुनाव आयोग ने चुनावी की सभी तैयारियां पूरी कर चुका हैं। मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन भी कर दिया गया है।
50,79,048 मतदाताओं की संख्या
प्रदेश में 50,79,048 मतदाताओं की संख्या है। इसमें पुरुष मतदाता 25,67,770, महिला मतदाता 25,11,249। प्रदेश में कुल 21,678 मतदान केंद्र स्थापित होंगे। प्रदेश में सबसे ऊंचाई वाला मतदान केंद्र 4587 मीटर में स्थापित किया गया है।
पांच अलग अलग बेल्ट पेपर में वोट
इस बार पांच अलग अलग बेल्ट पेपर में वोट डाल सकेंगे। इसमें प्रधान के लिए हलका हरा बेलेट पेपर, उपप्रधान के लिए पीला बेलेट पेपर, पंचायत सदस्य को सफेद, पंचायत समिति को गुलाबी, जिला परिषद सदस्य के लिए हलका नीला बेलेट पेपर होगा। मतदान के दिन वेतन के साथ अवकाश मिलेगा। इसके साथ ही जिला परिषद और पंचायत समिति की मतगणना 31 मई को होगी। नगर निगम चुनाव की मतगणना भी 31 मई को ही होगी।
राजनीतिक गतिविधियां और तेज होगी
चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही राजनीतिक गतिविधियां और तेज होगी। बेशक गांव की सरकार बनाने के लिए कई संभावित उम्मीदवार मैदान में जुटे हुए हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर समर्थकों के जरिए अपने पक्ष में माहौल बनाने कवायद भी चली हुई है। पंचायत चुनाव पुरानी पद्धति के तहत बैलेट पेपर पर करवाए जाते हैं, जबकि शहरी निकायों के चुनाव ईवीएम मशीन से होते है।
संजू चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

