-
Advertisement
Bilaspur : नवनिर्वाचित प्रधान ने त्यागी कुर्सी, धरना-प्रदर्शन को भी चेताया- जाने क्या है मामला
Last Updated on February 2, 2021 by
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर (Bilaspur) जिला की एक पंचायत में नवनियुक्त प्रधान (Panchayat Pradhan) ने पूर्व प्रधान पर भ्रष्टाचार (corruption) के आरोप लगाए हैं। उन्होंने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप लगाते हुए मामले की जांच विजिलेंस से करवाए जाने की मांग की है। वहीं 10 दिन में जांच ना होने पर धरना-प्रदर्शन (Protest) की भी चेतावनी दी है। इसके साथ ही कार्रवाई ना होने तक अपनी कुर्सी भी त्यागने का दावा किया है। मामला बिलासपुर के बल बल्हवाणा पंचायत का है। यहां के नवनियुक्त प्रधान रजनीश ठाकुर ने पूर्व महिला प्रधान अंजना चंदेल पर यह संगीन आरोप लगाए हैं और कार्रवाई की मांग की है। बता दें कि बिलासपुर (Bilaspur) जिले में तीन चरणों मे चले पंचायत चुनाव में जीत के बाद नवनियुक्त प्रधानों ने अपनी-अपनी पंचायतों का निष्पक्षभाव से समग्र विकास करने की शपथ ली, जिसके बाद अब बल्ह बल्हवाणा पंचायत से नवनियुक्त प्रधान रजनीश ठाकुर ने अपनी पंचायत के सातों वार्डों के वार्ड सदस्यों को शपथ दिलाई।
यह भी पढ़ें: राठौर का आरोप- BJP जनादेश की कर रही चोरी, सब देख रही प्रदेश की जनता
इसके साथ ही उन्होंने प्रधान की कुर्सी पर ना बैठने की भी शपथ ले ली। मामला कुछ यूं है कि बल्ह बल्हवाणा पंचायत प्रधान रजनीश ठाकुर का आरोप है कि पूर्व महिला प्रधान ने जिम के नाम पर मंगवाए सामान को टॉयलेट में ना केवल कूड़े की तरह फेंका हुआ था, बल्कि जिम सेंटर को स्टोर बनाकर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का काम किया है। साथ ही रजनीश ठाकुर ने बीते 05 सालों में पंचायत में हुए विभिन्न विकास के कार्यों में भ्रष्टाचार होने का आरोप लगाते हुए प्रदेश सरकार से पंचायत से जुड़े सभी मामलों की विजिलेंस जांच (Vigilance) करवाने की मांग उठाई है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच होने तक प्रधान की कुर्सी त्यागने की बात कहते हुए आगामी 10 दिनों में उचित कार्रवाई ना होने पर वार्ड सदस्यों व पंचायत के लोगों के साथ धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दे डाली है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group