-
Advertisement
पंडित सुखराम की तबीयत बिगड़ी, Hospital में भर्ती- सांस लेने में दिक्कत
Last Updated on September 3, 2020 by Deepak
मंडी। पूर्व केंद्रीय संचार राज्य मंत्री पंडित सुखराम को जोनल हॉस्पिटल मंडी (Zonal Hospital Mandi) में भर्ती किया गया है। 94 वर्षीय पंडित सुखराम को सांस लेने में दिक्कत और बीपी (BP) की शिकायत बताई जा रही है। डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार पंडित सुखराम (Pandit Sukhram) काफी लंबे समय से अपने मंडी स्थित आवास पर ही रह रहे हैं। आज शाम के समय उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई और बीपी भी बढ़ गया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन के माध्यम से एंबुलेंस मंगवाई और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों की टीम ने उनका स्वास्थ्य जांचा और उन्हें भर्ती कर लिया।
यह भी पढ़ें: बड़ी खबरः #Monsoon_Session से पहले जयराम कैबिनेट के यह मंत्री निकले Corona पॉजिटिव
अभी पंडित सुखराम की हालत पूरी तरह से स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टरों ने कुछ टेस्ट लिखें हैं जोकि कवराए जा रहे हैं। टेस्ट की रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी उपचार दिया जाएगा। अभी उनके बेटे अनिल शर्मा (Anil Sharma) और परिवार के अन्य सदस्य उनके साथ मौजूद हैं। जोनल हॉस्पिटल मंडी के एमएस डॉ. डीएस वर्मा ने इसकी पुष्टि की है।
Tags