-
Advertisement
पठानकोट-मंडी फोरलेन का काम पकड़ेगा रफ्तार, केंद्र ने 696 करोड़ का बजट किया मंजूर
धर्मशाला। हिमाचल (Himachal) में फोरलेन निर्माण कार्य को रफ्तार देने के लिए केंद्र सरकार ने बजट पास कर दिया है। जिला कांगड़ा (Kangra) में एनएच 154 मंडी-पठानकोट के तहत फोरलेन निर्माण के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Union Minister Nitin Gadkari) ने बजट जारी करने की जानकारी दी है। सिहुनी से राजोल तक फोरलेन निर्माण, पुनर्वास व उन्नयन के लिए 696 करोड़ रुपए के बजट (Budget) को स्वीकृति दे दी है। पठानकोट मंडी फोरलेन के दूसरे चरण के निर्माण के लिए केंद्र ने यह बजट स्वीकृत किया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने ट्वीट करके इस संबंध में जानकारी साझा की। उन्होंने अपने ट्वीट में स्पष्ट किया है कि पठानकोट-मंडी फोरलेन के लिए सिहुनी से राजोल तक पुनर्वास एवं उन्नयन और सुदृढ़ीकरण के लिए 696.65 करोड़ रुपए जारी हुए हैं। इस बजट से फोरलेन का निर्माण कार्य और प्रभावितों को दिए जाने वाली मुआवजा राशि का प्रबंध किया जाएगा। शाहपुर (Shahpur) क्षेत्र में भी सैकड़ों लोग फोरलेन की जद में आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें:हिमाचलः कीरतपुर -मनाली फोरलेन के पंडोह बायपास टकोली प्रोजेक्ट का 75 प्रतिशत काम पूरा
हिमाचल प्रदेश के जिला पालमपुर में NH-154 के पठानकोट-मंडी खंड (पैकेज- IIA) के सिहुनी से रजोल को 4-लेन में पुनर्वास एवं उन्नयन और सुदृढ़ीकरण के लिए ₹ 696.65 करोड़ बजट के साथ स्वीकृति दी गई है। #PragatiKaHighway #GatiShakti @jairamthakurbjp @ianuragthakur @iSureshBjp @BJP4Himachal
— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) March 19, 2022
सिहुनी से राजोल तक स्लैब का काम शुरू
फोरलेन के पहले चरण का कार्य कंडवाल से लेकर सिहुनी तक चल रहा है। वहीं, अब दूसरे चरण सिहुनी से राजोल (Rajol) तक करीब 10 से 12 किलोमीटर के स्लैब के निर्माण कार्य भी अब शुरू हो जाएगा। यहां बता दें कि कंडवाल से सिहुनी तक फोरलेन के निर्माण की जद में करीब 750 इमारतें आ रही हैं। इसके अलावा लोगों की जमीनें भी हैं। प्रशासन की ओर से प्रभावितों को मुआवजा राशि दी जा रही है। पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग (Pathankot-Mandi National Highway) पर बनने वाले फोरलेन को लेकर प्रशासन की ओर से जमीन अधिग्रहण का कार्य तेजी लाई गई है, जिससे इस फोरलेन के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो रहा है। नूरपुर (Nurpur) प्रशासन ने अभी तक फोरलेन निर्माण के लिए अधिग्रहण की गई जमीन के मुआवजे की कुल 144 करोड़ की राशि में से अभी तक 121 करोड़ रुपए की मुआवजा राशि फोरलेन प्रभावितों को वितरित कर दी है। इसके अलावा शेष को मुआवजा राशि देने की प्रक्रिया जारी है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल विधानसभा में 54592.02 करोड़ रुपए के बजट सहित पांच विधेयक पास
पहले चरण में 28 हैक्टेयर जमीन अधिकृत
पहले चरण में फोरलेन निर्माण को लेकर करीब 28 हैक्टेयर जमीन अधिकृत की गई है और इससे लगभग 3900 लोग प्रभावित हुए हैं तथा प्रशासन को इसके लिए 144 करोड़ रुपए मिल चुके हैं, जबकि प्रशासन ने इसमें से करीब 121 करोड़ रुपए फोरलेन प्रभावितों को वितरित कर दिए हैं। प्रशासन ने फोरलेन निर्माण के लिए करीब 15 हेक्टेयर अतिरिक्त जमीन और अधिग्रहण की है, जिसका लगभग 41 करोड़ रुपए का मुआवजा आंका है, इससे करीब 1300 लोग प्रभावित हुए है। उपमंडल नूरपुर के तहत कंडवाल से लेकर भेड़खड्ड तक करीब 31 किलोमीटर लंबा फोरलेन बनेगा, इसमें 31 मुहाल के लगभग 5200 लोग प्रभावित हुए हैं, जिनकी जमीन फोरलेन की चपेट में आई है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page