-
Advertisement
Live: बंदिशों के बीच Himachal के बाजारों में पहुंचे लोग-आज Police ज्यादा दिखी सख्त, देखें तस्वीरें
शिमला। उना। हिमाचल में कोरोना कर्फ्यू (Corona Curfew) के बीच सख्त बंदिशों का आज दूसरा दिन है। प्रदेशभर के बाजारों में आवश्यक वस्तुओं की दुकानें तय समय अनुसार खुली और लोग खरीददारी के लिए पहुंचे। इस दौरान सब्जी व राशन की दुकानों के सामने भीड़ भी देखी गई, आज भी कई जगह पर नियम तोड़े गए।
यह भी पढ़ें: HP Corona: आज 4,359 केस, 2,355 ठीक-53 की मृत्यु-एक्टिव केस 34,417

इस दौरान पुलिस (Police) भी मुस्तैद रही। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन ना करने पर कई दुकानदारों (Shopkeepers) के चालान भी काटे गए। हालांकि, जगह-जगह पर पुलिस का पहरा है, ताकि कोई नियमों का उल्लंघन ना कर सके। इस सबके बावजूद भी कुछ एक जगहों पर लोग कहां मान रहे हैं।

बसें ना चलने के कारण लोग निजी वाहनों में खरीददारी करने पहुंच रहे हैं, जिसके कारण बाजार में तंग जगहों पर जाम लग रहा है। बैंक (Bank) का भी समय बदलकर सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक कर दिया गया है, लोग बैंकों के बाहर भी अपनी बारी का इंतजार करते देखे गए हैं।
यह भी पढ़ें:Himachal में कोविड मरीजों के लिए कितने बिस्तर, कितने भरे- कितने खाली- जानिए

कोरोना कर्फ्यू में बढ़ाई गई बंदिशों के बीच पुलिस प्रशासन नियमों का पालन करवाने के लिए आज ज्यादा सख्त दिख रहा है। क्योंकि बीते कल कई जगहों से ढेरों शिकायतें सामने आई थी कि लोग नियमों की पालना नहीं कर रहे। इसी के चलते आज सख्ती कुछ ज्यादा दिखी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

