-
Advertisement

इस गांव में समुद्र के बीच हैं लोगों के घर, कारण जानकर रह जाएंगे दंग
दुनियाभर में बहुत सारी अजीबो-गरीब चीजें देखने को मिलती हैं। कुछ चीजें तो इतनी अजीब होती हैं कि जिनके बारे में जानकर हम दंग रह जाते हैं। आज हम आपको ऐसे एक गांव के बारे में बताएंगे, जो कि समुद्र के बीचो-बीच बसा हुआ है। हैरानी की बात ये है कि ये गांव तैरती नावों (Floating Boats) पर बनाया गया है।
यह भी पढ़ें:समुद्र में 400 साल से भटक रहा ये जहाज, रहस्य जानकर रह जाएंगे दंग
ये गांव चीन के फुजियाम प्रांत में स्थित है। इस प्रांत में निंगडे शहर में हजारों लोगों की बस्ती पानी में तैरती दिखती है। ये जगह दुनिया की इकलौती ऐसी जगह है जो समुद्र के ऊपर रहने के लिए बसाई गई है। ये बस्ती 1300 साल पुरानी है। इस बस्ती में करीब साढ़े आठ हजार लोग रहते हैं। इस गांव के लोग मछली मारकर अपनी आजीविका चलाते हैं। इस गांव के लोगों को टांका कहा जाता है। इस गांव के लोगों ने पानी में तैरने वाले नाव के घरों के साथ बड़े-बड़े लकड़ी के प्लेटफार्म तैयार किए हुए हैं, जहां इनके सामुदायिक कार्यक्रम होते हैं और साथ में इनके बच्चे भी खेलते हैं।
कहा जाता है कि 700 ईस्वी में शास्कों के उत्पीड़न से परेशान होकर ये लोग यहां आकर बस गए थे। उस समय चीन में तांग राजवंश का शासन था। इन्हीं शासकों के उत्पीड़न से टांका समूह के लोग काफी परेशान थे। इसी के चलते इन लोगों ने समुद्र में रहने का फैसला लिया था।