-
Advertisement
ठियोग में नशे के खिलाफ लोग सड़कों पर उतरे, रैली निकाली-सख्त कानून बनाने की मांग
Theog to Protest against Drug Abuse: हिमाचल में लोग नशे के खिलाफ लोग सड़कों पर उतरने लगे हैं। सरकार का साथ समाज सेवी संस्थाएं भी आगे आकर नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक कर रहे हैं। शिमला के ठियोग में आज जागरूक युवा मंच द्वारा नशे के खिलाफ विशाल रैली का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोग सड़कों पर उतर आए ।
शिमला जिले के ठियोग में चिट्टे के खिलाफ जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। @SukhuSukhvinder @Agnihotriinc @VikramadityaINC @virbhadrasingh @jairamthakurbjp @rajeevbindal @JSNegiINC @Randhir14657936 @surendershourie #shimla #chitta #protest #rally #YouthAwarenessForum pic.twitter.com/agQoQfFMcS
— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) February 25, 2026
हाथों में तिरंगा और नारे लिखी तख्तियां
जागरूक युवा मंच ने विशाल जनसंकल्प सभा में साफ संदेश दिया है कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हाथों पर तिरंगा और नारे लिखी तख्तियां व बैनर के साथ रैली ठियोग के राजीव गांधी (पोटैटो ग्राउंड) खेल मैदान से शाली बाजार होते हुए एसडीएम ऑफिस तक निकाली गई। इस दौरान चिट्टा तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और इसके लिए मौजूदा कानून में संशोधन करने की मांग की गई।चिट्टा के प्रति युवाओं के इस अभियान को ठियोग व्यापार मंडल का भी समर्थन मिला। व्यापार मंडल ने रैली के समर्थन में आज सुबह 11 बजे तक बाजार बंद रखा।
कई घरों में भय और असुरक्षा का माहौल
मंच के अध्यक्ष अरुण चंदेल ने कहा कि क्षेत्र में नशे की जड़ें जिस तेजी से फैल रही हैं, उसने अभिभावकों की नींद और गांवों की शांति छीन ली है। कई परिवारों की खुशियां उजड़ चुकी हैं, तो कई घरों में भय और असुरक्षा का माहौल है। उन्होंने कहा है कि चिट्टे की तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ कठोरकार्रवाई होनी चाहिए। त्वरित जांच, फास्ट ट्रैक सुनवाई और सख्त सजा सुनिश्चित की जाए। साथ ही सीमावर्ती क्षेत्रों और प्रमुख मार्गों पर निगरानी और खुफिया तंत्र को मजबूत करने की भी मांग उठाई गई है।
संजू चौधरी
