-
Advertisement
Kullu: पतलीकूहल में 850 ग्राम चरस सहित व्यक्ति गिरफ्तार
कुल्लू। जिला कुल्लू (Kullu) के पतलीकूहल थाने के तहत एक व्यक्ति को पुलिस ने 850 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार (Arrest) किया है। जानकारी के मुताबिक पतलीकूहल थाने से पुलिस (Police) टीम बुलंग वीहाल में गश्त पर थी। उसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी के दौरान 850 ग्राम चरस बरामद की गई। संदिग्ध व्यक्ति की पहचान प्रेमचंद (32) पुत्र बाघू राम गांव दमचिंन डाकखाना फोजल के रूप में हुई है। आरोपी प्रेम चंद 5 किलो चरस के साथ अक्टूबर 2019 में गिरफ्तार हुए तिब्लू राम का भाई है। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक कुल्लू (SP Kullu) गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और छानबीन की जा रही है।

यह भी पढ़ें: पांवटा में Home Quarantine के उल्लंघन पर एक युवक के खिलाफ FIR

