-
Advertisement
बदले आदेशः अब Home Quarantine में नहीं रखे जाएंगे बाहर से आए व्यक्ति के परिवार वाले
धर्मशाला। हिमाचल के अन्य जिलों व अन्य राज्यों से कांगड़ा आने वाले लोगों के परिवार वालों को होम क्वारंटाइन में नहीं रखा जाएगा। जिला प्रशासन ने ऐसे लोगों के परिवार वालों को भी होम क्वारंटाइन (Home Quarantine) में रखने के आदेशों में बदलाव किया है। नए आदेशों में हिमाचल (Himachal) के अन्य जिला व बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों को ही 28 दिन के होम क्वारंटाइन में रखा जाएगा। परिवार के सदस्यों को होम क्वारंटाइन में नहीं रखा जाएगा। हालांकि, अगर कोई बाहरी क्षेत्रों से आया कोई व्यक्ति होम क्वारंटाइन के आदेशों की अवहेलना करता है तो उसके परिवार के सदस्यों को भी बची अवधि तक होम क्वारंटाइन में रहना होगा।
यह भी पढ़ें: Mandi कोरोना पॉजिटिव युवक ने बताई Delhi से घर आने तक की कहानी- जानिए

बता दें कि कांगड़ा प्रशासन ने आदेश जारी किए थे कि 24 अप्रैल के बाद अन्य जिलों व राज्यों से जिला कांगड़ा (Kangra) आने वाले व्यक्ति के पूरे परिवार को 28 दिन के होम क्वारंटाइन में रखा जाएगा। होम क्वारंटाइन में इन्हें सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करना होगा। साथ ही होम डिलीवरी (Home Delivery) की व्यवस्था भी सुनिश्चित करवाई जाएगी। आज इन आदेशों को प्रशासन ने बदलते हुए अन्य जिलों व राज्यों से कांगड़ा आने वाले लोगों के परिवार के सदस्यों को होम क्वारंटाइन में रहने की शर्त से छूट दी है। आदेशों की अवहेलना पर भी होम क्वारंटाइन में रहना होगा। इस बाबत डीसी कांगड़ा ने नए आदेश जारी कर दिए हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

