-
Advertisement
हिमाचलः खाई में गिरी कार, चालक की मौत चार महिलाएं घायल
Last Updated on October 6, 2021 by Vishal Rana
आनी। हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे थम नहीं रहे हैं। जिला कुल्लू के आनी में एक कार हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में कार के चालक की जान चली गई जबकि कार में सवार चार महिलाएं घायल बताई जा रही है। यह हादसा आनी के अंतर्गत आने वाले नेशनल हाइवे 305 पर खनाग के समीप हुआ है। घायल महिलाओं को प्राथमिक उपचार के लिए इन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल में खाई में गिरी कार, शवों से दुर्गंध आने के बाद हुआ हादसे का खुलासा; चार की मौत
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार काले रंग की टैंपरेरी नंबर की ऑल्टो कार आनी से खनाग की ओर जा रही थी। इसमें चालक और 4 महिलाएं सवार थी। जब कार खनाग से एक किलोमीटर पहले टांगानाला के पास पहुंची तो अनियंत्रित होकर खाई में करीब 200 मीटर नीचे जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग वहां पर एकत्रित हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से कार दुर्घटना में घायल सभी लोगों को निकाला गया। कार चालक की पहचान साहिल ( 23) पुत्र हंस राज निवासी बराण्डी के रूप में हुई है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page