-
Advertisement
रामपुर में Road Accident: एक की गई जान, 5 पहुंचे Hospital
शिमला। जिला का रामपुर में एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत( Death) हो गई। हादसे में पांच लोग घायल( Injured) भी हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस( Police) से मिली जानकारी के अनुसार घानवी से रामपुर(Rampur) की ओर आ रही एक जीप ( HP-63B-1442) रत्नपुर के पास हादसे का शिकार हो गई। अलसुबह हुए इस हादसे का पता जब आसपास के लोगों को चला तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया। जीप में छह लोग सवार थे जिनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई।
ये भी पढ़ेः हिमाचल में आज का खाता खुला, Solan में 31 नए मामले
मृतक की पहचान योगेश शर्मा( 24) पुत्र टिक्कम राम निवासी ढांसा , रामपुर के रूप में हुई है। इसके अलावा खुशवंत सिंह ( 24) पुत्र सतेंद्र सिंग निवासी धारगोड़ा, अजय कुमार ( 28) पुत्र रमेश निवासी सुन्नी, राजपाल ( 20) पुत्र भिरत राम निवासी निरमंड , सुनील कुमार ( 25) पुत्र नोक राम निवासी सुन्नी और नरेंद्र कुमार ( 25) पुत्र देवराज निवासी सुन्नी घायल हुए हैं। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। सभी घायलों को रामपुर के खनेरी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डीएसपी रामपुर अभिमन्यू वर्मा ने हादसे की पुष्टि की है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


