-
Advertisement
हिमाचलः खेतों में भेड़-बकरियां चरा रहे व्यक्ति पर सुअर ने किया हमला
मंडी। हिमाचल (Himachal) के जंगल जलने से जंगली जानवर रिहायशी इलाकों की ओर आ गए हैं। इससे लोगों के लिए खतरा बना हुआ है। मंडी (Mandi) की वीर पंचायत में जंगली सुअर ने खेतों में भेड़-बकरियां चरा रहे एक व्यक्ति पर हमला कर दिया। परिवार के सदस्यों ने बड़ी मुश्किल से सुअर (Pig) को वहां से भगाया। सुअर के हमले में व्यक्ति की बाजु, टांग और पेट में चोटें आई हैं। परिवार के सदस्य घायल व्यक्ति को मंडी अस्पताल (Mandi Hospital) ले गए हैं। जहां उसका इलाज चल रहा है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल में हादसा: खाई में गिरी बोलेरो; एक की गई जान-दूसरा घायल
पेड़ पर चढे़ बुजुर्ग की करंट लगने से मौत
डाडासीबा। चुधरेड पंचायत में पशुओं के चारे के लिए पेड़ पर चढ़े बुजुर्ग की मौत (Death) हो गई। पेड़ के पास ही बिजली लाइन गुजरी थी, जिसकी चपेट में आने से उन्हें करंट लग गया। घर के सदस्यों ने उन्हें पेड़ से नीचे उतारा और देहरा अस्पताल (Dehra Hospital) ले गए, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक जल शक्ति विभाग से रिटायर हुए थे।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

