-
Advertisement
पीएम मोदी ने जनता को समर्पित किया सुविधाओं से लैस बैजनाथ पपरोला रेलवे स्टेशन
PM Narendra Modi : पीएम नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के बीकानेर से वर्चुअली कांगड़ा जिले में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित ब्रिटिशकालीन बैजनाथ पपरोला रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम ने देशभर में 103 रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया। इन्हीं में से एक है आधुनिक सुविधाओं से लैस बैजनाथ पपरोला रेलवे स्टेशन। जिसे आज जनता को समर्पित किया गया है।
Prime Minister @narendramodi lays the foundation stone, inaugurate and dedicate to the nation multiple development projects worth over ₹ 26,000 crore in Rajasthan
The PM also inaugurated 103 redeveloped #AmritBharat Stations in 86 districts across 18 States and Union… pic.twitter.com/edKvVc0vdp
— PIB India (@PIB_India) May 22, 2025
स्टेशन पर सुविधाएं
उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल के अंतर्गत आने वाला यह स्टेशन पठानकोट-जोगिंदरनगर नैरो गेज रेललाइन पर स्थित है। स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए वातानुकूलित प्रतीक्षालय, रिटायरिंग रूम और शिशु आहार कक्ष दी गई है। इस प्लेटफॉर्म पर 20 स्टील बेंच भी लगाए गए हैं। बैजनाथ पपरोला रेलवे स्टेशन पर 2 जल बूथ और 1 वाटर कूलर की व्यवस्था की गई है। साथ ही दिव्यांगजनों के लिए विशेष सुविधाएं हैं। इनमें अलग शौचालय, प्रवेश रैंप, अलग बुकिंग खिड़की और पार्किंग क्षेत्र शामिल हैं। स्टेशन पर ट्रेन संकेत बोर्ड और कोच मार्गदर्शन प्रणाली भी लगाई गई है।नया प्लेटफॉर्म शेल्टर 1544 वर्ग मीटर में बनाया गया है।
विरासत भी, विकास भी! 🚉
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी कल सुबह 09:30 बजे "अमृत भारत स्टेशन योजना" के अंतर्गत 103 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों एवं अन्य महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।#AmritStations pic.twitter.com/PlKBf1inkb— Indu Goswami (@InduGoswamiBJP) May 21, 2025
स्टेशन का डिजाइन स्थानीय संस्कृति के अनुरूप
स्टेशन का डिजाइन स्थानीय संस्कृति और वास्तुकला से प्रेरित है। यह स्टेशन कांगड़ा जिले की वादियों में स्थित है। बैजनाथ मंदिर, ज्वालामुखी मंदिर, चिंतपूर्णी मंदिर, कांगड़ा किला और मसरूर मंदिर जाने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण पड़ाव है। लिहाजा देशभर से कांगड़ा व ऊना के इन मंदिरों को आने वाले श्रद्धालुओं समेत स्थानीय लोगों को भी रेलवे स्टेशन पर आधुनिक सुविधाएं मिल पाएंगी।

