-
Advertisement
पीएम मोदी ने मेलोनी को गिफ्ट की Melody Toffee, रोम में दिखी भारत और इटली की दोस्ती
PM Modi Italy Visit: पीएम नरेंद्र मोदी ने इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी को मेलोडी टॉफी गिफ्ट की। पीएम मेलोनी ने एक्स पर इस वीडियो को पोस्ट कर कहा- “प्रधानमंत्री मोदी मेरे लिए गिफ्ट में बहुत-बहुत अच्छी टॉफी लेकर आए- मेलोडी। गिफ्ट के लिए थैंक्यू”सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और लोग अलग- अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
Thank you for the gift pic.twitter.com/7ePxbJwPbA
— Giorgia Meloni (@GiorgiaMeloni) May 20, 2026
पीएम मोदी अपने पांच देशों के दौरे के आखिरी चरण में इटली पहुंचे। वहां पीएम मेलोनी ने उनका स्वागत किया। दोनों नेताओं ने साथ में डिनर भी किया और कई अहम मुद्दों पर अनौपचारिक बातचीत भी की। मेलोनी ने मोदी के साथ सेल्फी शेयर करते हुए लिखा, “वेलकम माय फ्रेंड।” दोनों नेताओं की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
Appena atterrato a Roma, ho avuto l'opportunità di incontrare il Primo Ministro Meloni a cena, seguita da una visita all'iconico Colosseo. Abbiamo scambiato opinioni su una vasta gamma di argomenti. Attendo con interesse i nostri colloqui di oggi, durante i quali proseguiremo la… pic.twitter.com/12yt8UipaJ
— Narendra Modi (@narendramodi) May 20, 2026
पीएम मोदी ने एक्स पर मुलाकात की तस्वीर पोस्ट कर लिखा कि आज होने वाली औपचारिक बातचीत में भारत-इटली दोस्ती को और मजबूत करने पर चर्चा जारी रहेगी। दोनों नेताओं के बीच व्यापार, निवेश, एडवांस टेक्नोलॉजी और वैश्विक मुद्दों पर बातचीत होने की संभावना है।दोनों रोम की सड़कों पर एक ही कार में घूमे और करीब 2000 साल पुराने ऐतिहासिक कोलोजियम का दौरा भी किया।

