-
Advertisement
Home Quarantine के नियम तोड़ने पर पत्नी ने पति व पिता ने बेटे के खिलाफ की Police complaint
बड़सर/ सुंदरनगर । कोरोना( corona)के बचाव के लिए होम क्वारंटाइन किए दो लोगों द्वारा नियमों का उल्लंघन करने पर परिजनों ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज की है। हमीरपुर के बड़सर में पत्नी ने पति के खिलाफ और सुंदरनगर से सलापड़ ने पिता ने पुत्र के खिलाफ पुलिस के पास मामला दर्ज करवाया है।जानकारी के अनुसार जिला हमीरपुर के बड़सर उपमंडल के तहत एक पत्नी ने सरकारी स्कूल में अध्यापक पति के खिलाफ होम क्वारंटाइन( Home quarantine) के नियमों के उल्लंघन करने की शिकायत पुलिस( Police) को दी है। इसके बाद अध्यापक के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।अध्यापक गत सात मई को गुजरात के सूरत से अपने भाई को वापस बड़सर लेकर आया था।
यह भी पढ़ें: Covid-19 : हिमाचल में Health Centers को तीन वर्गों में बांटा, संसाधनों का हो सके Maximum इस्तेमाल
जिले की सीमा पर अध्यापक और उसके भाई का स्वास्थ्य परीक्षण (Health Checkup) किया गया और दोनों के होम क्वारंटाइन रहने का निर्देश दिया। लेकिन अध्यापक ने नियम का उल्लंघन किया तो पत्नी ने परिवार के स्वास्थ्य को खतरे में डालने वाले पति की शिकायत पुलिस में दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने अध्यापक के खिलाफ मामला दर्ज किया और एसडीएम बड़सर प्रदीप कुमार और बीएमओ बड़सर को भी सूचना दी। उधर डीएसपी बड़सर जसवीर ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि सूरत से लौटे एक स्कूल अध्यापक ने होम क्वारंटीइन के नियम की अवहेलना की है। इस मामले की शिकायत अध्यापक की पत्नी ने ही पुलिस को दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर एसडीएम और बीएमओ को भी सूचना भेज दी है।अब स्वास्थ्य विभाग होम क्वारंटाइन के नियम को तोड़ने वाले अध्यापक को संस्थागत क्वारंटाइन भेजने की तैयारी में है।
यह भी पढ़ें: Mandi: रात के अंधेरे में ब्यास किनारे लुढ़की सूमो, चालक की मौके पर गई जान
उधर डीएसपी सुंदरनगर गुरबचन सिंह ने कहा कि सुंदरनगर की बीबीएमबी सलापड़ कालोनी निवासी गणेश ने पुलिस में उसके बेटे के खिलाफ होम क्वारंटाइन के नियमों की अवेहलना करने पर शिकायत दर्ज करवाई गई है। शिकायतकर्ता का बेटा सुनील कुमार 3 मई को जीरकपुर से आया था। सलापड़ में हेल्थ चैकअप के बाद होम क्वारंटाइन रहने को कहा था। लेकिन वह बार-बार घर से निकल जाता था। उसे काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन आरोपी शिकायतकर्ता के साथ भी मारपीट कर घर से बाहर चला जाता था। इससे परेशान होकर शिकायतकर्ता ने सुंदरनगर पुलिस थाना में उसके खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।गुरबचन सिंह ने कहा कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 188 में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।


