-
Advertisement
शादी से इनकार करने पर पुलिस का एक्शनः दूल्हे समेत छह के खिलाफ मामला
ऊना। उपमंडल बंगाणा के एक गांव की युवती से दहेज ना मिलने पर शादी से इनकार करने पर पुलिस ने कार्रवाई की है। दुल्हन के भाई की शिकायत पर पुलिस ने एक्शन लेते हुए दूल्हे समेत परिवार के छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले को लेकर अगामी कार्रवाई कर रही है।
दुल्हन के भाई की शिकायत पर दर्ज हुआ मामला
बंगाणा पुलिस को दी शिकायत में दुल्हन के भाई ने आरोप लगाया कि मेरी बहन की शादी 11 माह पहले जिला हमीरपुर के गलोड निवासी युवक से तय हुई थी। शादी की तिथि 22 फरवरी तय की गई थी। शादी के दिन दोपहर को युवक के घर से आए फोन ने हमें बातचीत के लिए बुलाया। बातचीत के दौरान युवक के पिता सहित अन्य रिशतेदार पहुंचे, जिन्होंने गाड़ी, आभूषण व अन्य नगद राशी देने की मांग की। आरोप है कि अगर हमारी मांगे नहीं मानी, तो बारात लेकर नहीं आएंगे। इस पर वधु पक्ष ने उनकी मांग को इनकार कर दिया। ऐसे में वधु पक्ष ने बंगाणा पुलिस के पास दहेज की मांग को लेकर शिकायत दी है। एसपी ऊना अर्जित सेन ने बताया कि पुलिस ने दुल्हन के भाई की शिकायत पर हमीरपुर के छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़े:हिमाचल: बारात निकलने से चंद घंटे पहले वर पक्ष ने मांगी गाड़ी-आभूषण, नहीं मिलने पर तोड़ा रिश्ता
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

