-
Advertisement
Gagret में खनन माफिया पर शिकंजाः रेत लेकर जा रहे 3 Tipper किए Police ने जब्त
ऊना। जिला के गगरेट(Gagret) इलाके से खनन माफिया द्वारा पड़ोसी राज्य पंजाब( Punjab)के लिए अवैध रूप से रेत लाया जाता है। पिछले कुछ दिनों से गगरेट पुलिस खनन माफिया के खिलाफ शिकंजा कसे हुए हैं। बुधवार देर रात भी गगरेट पुलिस( Gagret Police)ने अवैध रूप से रेत ले जा रहे तीन टिप्पर( Tipper)जब्त किए है। गगरेट थाना प्रभारी हरनाम सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने लोहारली में नाका लगाया हुआ था। इस दौरान सामने से तीन टिप्पर अवैध रूप से रेत लेकर आ रहे थे, पूछताछ करने के बाद पुलिस ने इन तीनों टिप्परों को जब्त कर दिया। इससे पहले मौके पर चालान काट कर जुर्माना वसूल कर भेज दिया जाता था। लेकिन पुलिस ने इस बार इन्हें जब्त किया है, ताकि माफिया अदालत से इन्हें रिलीज़ करवाए।
जाहिर है कि गगरेट पुलिस खनन माफिया के खिलाफ अभियान छेड़े हुए हैं। बुधवार को भी पुलिस ने छह टिप्पर पकड़े थे और 90,000 जुर्माना वसूल किया था। जाहिर है कि हरोली से आने वाला ये रेत पंजाब ले जाया जाता है। पहले घालुवाल के रास्ते से पंजाब के लिए लेजाया जाता था। लेकिन पंजाब पुलिस ने कार्रवाई करत हुए बॉर्डर पर धर्मकांटा लगा दिया और एक चेक पोस्ट भी बना दी। जिस कारण खनन माफिया ने अब अपना रास्ता बदल कर गगरेट से कर दिया है। इसके बाद से गगरेट पुलिस लगातार खनन माफिया पर शिकंजा कसती जा रही है।उधर एसपी अम्ब सृष्टि पांडे का कहना है गगरेट पुलिस ने तीन टिप्पर देर रात जब्त किए हैं। पुलिस ने इस बार जुर्माना नहीं वसूला है, टिप्पर बांड किए हैं। खनन माफिया के खिलाफ पुलिस लगातार सख्ती जारी रखेगी।

