-
Advertisement
Police ने सुलझाई Karsog में महिला हत्याकांड की गुत्थी, जंगल से ढूंढ निकाला कातिल
करसोग/सुंदरनगर। उपमंडल करसोग (Karsog) में चुराग के समीप सनोटी में संदिग्ध परिस्थितियों में मिले महिला के शव (Dead Body) की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा दिया है। करसोग पुलिस ने महज चार दिनों में आरोपी को हिरासत (Custody) में ले लिया है। अब इसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक महिला के पड़ोसी आरोपी तेजराम को सनोटी के साथ ही जंगल में दबोचा। शव मिलने के बाद आरोपी घर से फरार था। पुलिस ने पिछले तीन दिनों ने सनोटी सहित आसपास के क्षेत्रों में आरोपी को तलाश कर रही थी। पुलिस ने अब आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ पहले भी छह मामले दर्ज किए गए हैं। इसमें दो केसों आरोपी को सजा भी सुनाई जा चुकी है।
यह भी पढ़ें: मानव भारती विवि Fake Degree मामले में क्वारंटाइन चल रहे Haryana के दो लोग लिए हिरासत में…
बता दें कि 22 जून को महिला बिमला देवी का शव सनोटी के पास नागड़ा सड़क के किनारे झाड़ियों में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। जिसकी सूचना पुलिस थाना करसोग (Police Thana Karsog) में दी थी, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी थी। महिला के बेटे ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 23 जून को वह और उसका छोटा भाई मजदूरी करने घर से बाहर गए हुए थे। उनकी मां घर पर अकेली थी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group
इस दौरान उनके पड़ोसी तेज राम ने शराब के नशे में लड़ाई झगड़ा किया और फिर हत्या कर दी। पुलिस ने महिला के बेटे की शिकायत पर कार्रवाई शुरु की। शव मिलने के बाद पुलिस ने 4 दिनों से सनोटी में डेरा डाल रखा था। जिसकी अगुवाई खुद डीएसपी अरुण मोदी कर रहे थे। पुलिस ने इस दौरान महिला के कॉल डिटेल को भी खंगाला और टावर लोकेशन से किन-किन नंबरों से महिला से संपर्क साधा गया है। इसकी पूरी तहकीकात की गई। जिसमें शक के आधार पर तेजराम गांव नागडा के ऊपर पुलिस के शक की सुई घुमी व इसके छानबीन शुरू कर दी। चार दिन बड़ी मशक्कत के बाद तेजराम को चुराग के जंगल से गिरफ्तार कर लिया गया है, हालांकि पहले पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज किया था अब इसे हत्या की धारा लगा दी गई है। एसपी मंडी गुरुदेव शर्मा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने हत्या के आरोपी तेजराम को गिरफ़्तार कर लिया है। इस मामले में आईपीसी की धारा 302 के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा। इस खिलाफ पहले भी 6 केस दर्ज किए गए हैं। जिसमें दो केसों में सजा भी हो चुकी है।


