-
Advertisement
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में शहीद हुए सिरमौर के प्रशांत ठाकुर को मरणोपरांत सेना मेडल
सिरमौर: जम्मू-कश्मीर (J&K) के बारामूला में 2020 में आतंकी हमले में शहीद हुए सिरमौर के प्रशांत ठाकुर ( Prashant Thakur ) को मरणोपरांत सेना मेडल से अलंकृत किया गया है। हाल ही में उत्तरप्रदेश (UP) के बरेली में शहीद की माता रेखा देवी को यह सम्मान लेफ्टिनेंट जनरल योगेंद्र डिमरी ने भेंट किया। अपने बहादुर बेटे का सम्मान लेकर घर लौटीं उनकी माता रेखा देवी ने देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले जांबाज बेटे की शहादत को याद करते हुए कहा कि प्रशांत न केवल उनका बेटा (Son) था, बल्कि पूरे देश का बेटा था। ऐसे सपूत को जन्म देने के लिए वह खुद को गौरवान्वित महसूस करती हैं। शहीद प्रशांत सिंह ठाकुर के बड़े भाई विशाल ठाकुर ने कहा कि बेशक आज उनका भाई इस दुनिया (World) में नहीं है लेकिन देश पर अपने प्राणों को न्योछावर करने वाले भाई प्रशांत की बहादुरी पर हमेशा गर्व रहेगा। उन्होंने अपने शहीद भाई प्रशांत को सेना मेडल देने पर सेना का आभार व्यक्त किया।
यह भी पढ़ें:हिमाचल में दी पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि, 100 फीट तिरंगे के साथ निकाली यात्रा
बता दें कि ग्रेनेडियर प्रशांत सिंह ठाकुर जम्मू-कश्मीर के बारामूला (Baramulla) में तैनात थे, जो 17 अगस्त, 2020 को बारामूला में ही एक आतंकी हमले में शहीद हो गए थे। प्रशांत ठाकुर ने अपनी सूझबूझए कर्तव्य के प्रति निष्ठाए असाधारण शौर्य व साहस के परिणाम स्वरूप दो आतंकवादियों को मार गिराया था। अब इस हिमाचली सपूत की वीरता के लिए मरणोपरांत सेना मेडल से अलंकृत किया गया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

