-
Advertisement
सावधान! Mandi में पावरफुल वायरस की एंट्री, तेजी से फैल रहा Corona संक्रमण
मंडी। जो लोग अभी भी कोरोना (Corona) वायरस को हल्के में ले रहे हैं, उन्हें यह जान लेना होगा कि अब मंडी जिला में पावरफुल कोरोना वायरस (Powerful Virus) की एंट्री हो चुकी है। खुद मंडी जिला प्रशासन ने पूरे विश्लेषण के बाद पावरफुल वायरस की एंट्री पर अपनी मुहर लगा दी है। पिछले कल मंडी जिला में एक ही दिन में 26 मामले सामने आए थे और आज अभी तक 15 नए मामले सामने आ चुके हैं। मंडी (Mandi) जिला प्रशासन ने विश्लेषण में पाया है कि मौजूदा वायरस के फैलने की रफ्तार काफी तेज है और किसी भी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने वाला इसकी चपेट में आ रहा है। विश्लेषण में प्रशासन ने यह भी पाया कि पहले कुछ संक्रमित लोग दिल्ली से मंडी अन्य लोगों के साथ आ गए, लेकिन उन्हें वायरस अपनी चपेट में नहीं ले सका, लेकिन मौजूदा समय में जो वायरस आया है वह बहुत तेजी के साथ फैल रहा है। यदि आप सिर्फ 15 मिनट के लिए संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आ गए तो आपका संक्रमित होना भी तय है। यही कारण है कि जो मामले जिला में आ रहे हैं वह इस पावरफुल वायरस का ही परिणाम हैं। डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने खुद इसकी पुष्टि की है। ऋग्वेद ठाकुर का कहना है कि हाल ही में तीन पॉजिटिव मामले इसी पावरफुल वायरस की चपेट में आए थे और उसके बाद अब इसका क्रम लगातार बढ़ता जा रहा है। हालांकि प्रशासन ने कम्युनिटी स्प्रेड की बात से इंकार किया है, क्योंकि जो लोग पॉजिटिव आ रहे हैं उनकी कांटेक्ट हिस्ट्री प्रशासन के पास मौजूद है।
यह भी पढ़ें: सरकार ने बताया- बेकार होता है सांस लेने के वाल्व वाला N-95 Mask; कोरोना का प्रसार रोकने में कारगर नहीं
जिला प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि जो लोग सावधानियां बरत रहे हैं और सरकार व प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन कर रहे हैं उनका यह पावरफुल वायरस भी कुछ नहीं बिगाड़ पा रहा है। यदि लोग मास्क का सही इस्तेमाल करें, बार-बार हाथ साबुन से धोएं या सैनिटाइज (Sanitize) करें और दो गज की दूरी बनाकर रखें तो वह इस संक्रमण से बच सकते हैं। यही एक तरीका भी है इस महामारी से बचने का। डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने लोगों से घबराने के बजाए सावधानियां बरतने की अपील की है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


