-
Advertisement
Pradeep Negi | First Child | Kapil Negi |
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के चर्चित जोड़ीदार भाइयों के घर खुशियों ने दस्तक दी है। एक ही पत्नी से विवाह को लेकर पूरे देश में सुर्खियों में आए प्रदीप और कपिल नेगी के घर नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है। इस खुशखबरी को दोनों भाइयों ने सोशल मीडिया के माध्यम से साझा किया और इसे अपनी जिंदगी का सबसे हसीन और शानदार एहसास बताया । शादी के करीब 10 महीने बाद जोड़ीदार भाइयों को पहले संतान की प्राप्ति हुई। प्रदीप व कपिल ने अपने सोशल मीडिया पेज पर लिखा है कि आज का दिन हमारी ज़िंदगी का सबसे खूबसूरत और यादगार दिन बन गया है।

