-
Advertisement
सोनिया गांधी से मिले प्रतिभा व विक्रमादित्य, प्रियंका बोली- जनता हमारा साथ देगी
Last Updated on April 7, 2024 by Himachal Abhi Abhi
loksabha Election 2024: हिमाचल प्रदेश में होने वाले लोकसभा व विधानसभा उपचुनाव(Lok Sabha and Assembly by-elections) के लिए बीजेपी प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है, जबकि कांग्रेस(Congress) में अभी मंथन चल रहा है। प्रत्याशी तय करने के लिए शनिवार को दिल्ली(Delhi) में अहम बैठक हुई। इस बैठक के बाद लोकसभा चुनाव(Lok Sabha Elections) के प्रत्याशियों की लिस्ट में कुछ और नाम जुड़े है। जिनमें मंडी से मंत्री विक्रमादित्य सिंह का नाम शामिल है। इसके बाद अब अब केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद हिमाचल प्रदेश से प्रत्याशियों के नाम पर आखिरी मोहर लगेगी। इसी बीच आज हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह व विक्रमादित्य सिंह ने सोनिया गांधी से भी मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश के राजनीतिक हालत पर भी चर्चा हुई।
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के सभी नेताओं से मैं मिली। उनकी एकजुटता, मेहनत, मजबूती से चुनाव लड़ने के जज्बे और जनता के प्रति उनके समर्पण पर मुझे गर्व है।
एक तरफ भाजपा का भय, लालच और झूठ का साम्राज्य है। धनबल और एजेंसियों के माध्यम से सत्ता के लिए लोकतंत्र को ख़त्म करने…
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) April 7, 2024
कांग्रेस नेताओं की प्रियंका गांधी से मुलाकात
इस बैठक के बाद हिमाचल कांग्रेस के नेताओं ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी(Congress General Secretary Priyanka Gandhi) से मुलाकात की है। इस दौरान सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, डिप्टी मुकेश अग्निहोत्री, हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, राम लाल ठाकुर और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह मौजूद रहे।
मुलाकात के बाद प्रियंका गांधी ने एक्स पर लिखा है कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के सभी नेताओं से मैं मिली। उनकी एकजुटता, मेहनत, मजबूती से चुनाव लड़ने के जज्बे और जनता के प्रति उनके समर्पण पर मुझे गर्व है। एक तरफ भाजपा का भय, लालच और झूठ का साम्राज्य है। धनबल और एजेंसियों के माध्यम से सत्ता के लिए लोकतंत्र को ख़त्म करने वाली राजनीति है। दूसरी तरफ, कांग्रेस के पास सत्य, साहस और धैर्य से जनता के लिए अथक परिश्रम करने का संकल्प है। मुझे पूरा विश्वास है कि जनता हमारा साथ देगी और जीत सत्य की ही होगी।
प्रियंका जी हिमाचल की जनता और कांग्रेस पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता भाजपा की धनबल वाली राजनीति को हराने के लिए एकजुट है। हिमाचल में ईमानदारी और जनसेवा की परम्परा है। भाजपा ने बेईमानी और जोड़तोड़ का नया रिवाज चलाने की कोशिश की है। जनता इसे करारा जवाब देगी।
जनबल जीतेगा।
धनबल हारेगा। https://t.co/JOn5E87e4F— Sukhvinder Singh Sukhu (@SukhuSukhvinder) April 7, 2024
जय हिमाचल। जय हिंद।
सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu)ने इस मुलाकात के बाद कहा कि प्रियंका जी हिमाचल की जनता और कांग्रेस पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता भाजपा की धनबल वाली राजनीति को हराने के लिए एकजुट है। हिमाचल में ईमानदारी और जनसेवा की परम्परा है। भाजपा ने बेईमानी और जोड़तोड़ का नया रिवाज चलाने की कोशिश की है। जनता इसे करारा जवाब देगी।