-
Advertisement
प्रतिभा सिंह बोली: सीमेंट की बोरी उठवा कर दौड़ाना महिलाओं के साथ क्रूरता
शिमला। हिमाचल में मल्टी टास्क वर्कर (Multi Task Worker Recruitment) की भर्ती में महिलाओं से सीमेंट का बैग (Cement Bags) उठवाने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर महिलाओं के साथ क्रूरता के आरोप लगाए हैं। बता दें कि हिमाचल प्रदेश में मल्टी टास्क वर्कर की भर्ती के लिए महिलाओं से सीमेंट का कट्टा उठवाया जा रहा है। जिसका सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हुआ है। जिसके बाद से विपक्ष इस पर तीखी प्रतिक्रिया दे रहा है। प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh) ने महिलाओं से सीमेंट के बोरे उठाने पर हैरानी जताते हुए कहा कि एक तरफ सरकार महिलाओं के उत्थान के बड़े-बड़े दावे कर रही है और कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। वहीं दूसरी तरफ 50 किलो की सीमेंट की बोरी उठाकर दौड़ाया जा रहा है। इसके कई वीडियो वायरल हो रहे हैं।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: 50 किलो की बोरी उठाने वाले ही बनेंगे मल्टीटास्क वर्कर्स, शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया
वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि सरकार किस तरह से महिलाओं का उत्पीड़न कर रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को मल्टी टास्क वर्कर की भर्ती से वंचित करने के लिए उन्हें कठिन टास्क दिए जा रहे हैं। सरकार भर्ती के लिए दोहरे मापदंड अपना रही है। महिलाओं के लिए जानबूझ कर इस तरह के टास्क दिए जा रहे हैं, जिन्हें पूरा नहीं कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि एक तरफ प्रदेश में सरकारी विभागों में भर्तियां नहीं हो रही हैं। वहीं, दूसरी तरफ पढ़े लिखे लोग भी मल्टीटास्क वर्कर की भर्ती देने के लिए पहुंच रहे हैं, ताकि अपना घर चला सकें। उन्होंने कहा की महिलाओं से सीमेंट के बैग उठवाना शर्मनाक है। सरकार महिलाओं का सम्मान नही, बल्कि क्रूरता कर रही है। बता दे हिमाचल प्रदेश के सरकारी विभागों में सरकार द्वारा मल्टी टास्क वर्कर भर्ती किए जा रहे हैं। इसके तहत हर जिला में विभागों द्वारा खासकर महिलाओं को सीमेंट का कट्टा उठाकर दौड़ाया जा रहा है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

