-
Advertisement
नशा चिंता की बात, इस पर कोई भी Politics ना करे-सामूहिक प्रयासों की जरूरत पर बल
Pratibha Singh : हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh) ने कहा है कि युवाओं में बढ़ता नशा चिंता की बात है और इस नशे के खिलाफ सभी को एकजुट होना होगा। उन्होंने कहा है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार इसके खात्मे के लिए प्रतिबद्ध है। नशे की तस्करी व मादक पदार्थों के कारोबारियों पर नकेल कसने के लिए प्रदेश सरकार ने अब एक सख्त कानून बनाया है और कांग्रेस सरकार इस अवैध नशे के खात्मे के प्रति पूरी तरह कृत संकल्प है। प्रतिभा सिंह ने कहा है कि किसी को भी इस पर कोई भी राजनीति नही करनी चाहिए। युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने की बहुत ही आवश्यकता है और इसके लिये सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता है।
कारोबारियों की धड़पकड़ भी जारी
प्रतिभा सिंह ने कहा है कि प्रदेश पुलिस की तत्परता से इस पर काफी हद तक शिकंजा कसा गया है और इसके कारोबारियों की धड़पकड़ भी जारी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा है कि वह इस जटिल समस्या पर राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा है कि युवाओं में बढ़ता नशा आज की समस्या नही है। उन्होंने कहा कि अगर पूर्व बीजेपी (BJP) सरकार ने अपने कार्यकाल में इस पर कड़ाई से करवाई की होती और इसके खिलाफ सख्त कदम उठाए होते तो शायद प्रदेश में आज यह हालात ही उत्पन ना होते।
किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा
प्रतिभा सिंह ने कहा है कि मादक पदार्थों (Narcotics) की तस्करी में संलिप्त किसी भी दोषी को किसी भी कीमत पर बक्शा नही जाएगा। कांग्रेस सरकार ने इसी उद्देश्य के लिए अब सख्त कानून बनाया है जो बहुत ही सराहनीय कदम है। उन्होंने उन युवाओं का जो इस नशे को कर रहें का आह्वान किया है की उन्हें अपने भविष्य के प्रति जागरूक होकर किसी भी प्रकार के नशे का परित्याग कर अपना भविष्य सुरिक्षत करने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।
-राहुल कुमार
