-
Advertisement
हिमाचल में संगठन और सरकार के बीच बेहतर तालमेल, प्रतिभा को क्यों देनी पड़ी सफाई- जाने
Last Updated on February 23, 2023 by saroj patrwal
शिमला। कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh) ने कुल्लू दौरे के दौरान कांग्रेस विधायकों की अनुपस्थिति को लेकर की जा रही विपक्ष की टीका टिप्पणी को बेतुका बताते हुए पूरी तरह से निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सगंठन और सरकार के बीच बेहतर तालमेल हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस (Congress) एकजुट है और कही भी कोई गुटबाजी (Groupism)नही हैं। उन्होंने कहा कि कुल्लू जिला के दोनों विधायक मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर (Sunder Singh Thakur) व मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने पहले ही उन्हें उनके पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों के चलते उनके कार्यक्रम कुल्लू में उपस्थित ना हो पाने के लिये अनुमति मांगी थी।
प्रतिभा के कुल्लू दौरे पर उपस्थित नहीं थे दोनों विधायक, उठने लगे थे सवाल
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के राजनैतिक सचिव प्रदेश कांग्रेस महासचिव अमित पाल सिंह ने स्पष्ट किया है कि 20 फरवरी को कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर मंडी शिवरात्रि में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu) के साथ थे, जबकि मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ की विधानसभा शिमला में लोक लेखा समिति की बैठक थी। इन दोनों नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष को दिशा की बैठक व हाथ से हाथ जोड़ो समीक्षा बैठक में शामिल न हो पाने के लिये कांग्रेस अध्यक्ष से अनुमति ली हुई थी। अमित पाल सिंह ने कहा है कि कुल्लू में कांग्रेस अध्यक्ष के साथ जिला के अन्य सभी नेता जिला कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद थेए ऐसे में मीडिया द्वारा कांग्रेस में गुटबाजी के कयास पूरी तरह निराधार व लोगों में भ्रम फैलाने का एक असफल प्रयास हैं।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अधिवेशन (session of the Indian National Congress) में भाग लेने के लिए कल 23 फरवरी को नई दिल्ली से रायपुर के लिए रवाना होंगी। इससे पूर्व कल सुबह 11 बजे प्रतिभा सिंह नई दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में इंटक के 33वें अधिवेशन में भाग लेंगी। प्रतिभा सिंह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 85वें अधिवेशन जो 24 से 26 फरवरी 2023 तक रायपुर में आयोजित किया जा रहा है में भाग लेंगी। इसके पश्चात दिल्ली लौट आएंगी।