-
Advertisement
चौंतड़ा में क्यों बोली प्रतिभा- सुनने में आता है कि जोगिंदरनगर के लोग बिक गए
जोगिंदरनगर। मंडी की सांसद एवं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्षा प्रतिभा सिंह जोगिंद्रनगर के चौंतड़ा पहुंची जहां पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने यहां पर सामुदायिक भवन तथा शुक्र खड के पुल का शिलान्यास किया। लोगों को संबोधित करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि उन्हें खुशी है कि उन्होंने इस गांव को गोद लिया है और वे इस गांव के हित के कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि आज ईमानदारी की कोई कदर नहीं है,एक व्यक्ति जो ईमानदारी से जनता की सेवा करता है, जनता उसे नकारती है। उन्हें विश्वास था कि इस बार विस चुनावों में कांग्रेस नेता सुरेंद्र पाल को लोग भारी मतों से जिताएंगे परंतु ऐसा नहीं हुआ। इस बात का उन्हें बहुत दुख है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कहीं भी जाएं तो सुनने में आता है कि जोगिंदरनगर की जनता बिक गयी। अगर ऐसा कलंक किसी के माथे पर लग जाए तो यह बहुत बड़ा कलंक है। ईमानदारी से काम करता है उसकी कदर होनी चाहिए। इसलिए ऐसे विधायक को यहां से चुने जो ईमानदारी से काम करें। आप लोगों की सेवा करें, आप के काम करें।
मिलकर हिमाचल प्रदेश के कार्य को आगे बढ़ाएंगे
प्रतिभा सिंह ने कहा कि विधानसभा के चुनावों को कठिन परिस्थिति में लड़ा। पीएम मोदी कहते थे कि हमारी डबल इंजन की सरकार है। केंद्र में भी हमारी सरकार है और हिमाचल प्रदेश में भी हमारी जयराम की सरकार है और भारी मतों से हिमाचल प्रदेश में सरकार बनाएंगे परंतु ऐसा नहीं हुआ। इस बार हिमाचल की जनता ने कहा कि वे कांग्रेस को ही वोट देंगे। और जनता ने कांग्रेस का सहयोग किया और कांग्रेस की सरकार बनी। उन्होंने कहा कि अब वे आगे बढ़कर हिमाचल प्रदेश के कार्य को आगे बढ़ाएंगे।
यह भी पढ़े:सुक्खू के बड़े बोल-देहरा में हॉट एयर बैलून-फ्लोटिंग होटल, शिकारे का आनंद

