-
Advertisement
हिमाचल के स्कूलों में बढ़ाई सख्ती, नहीं होंगी प्रार्थना सभाएं, मास्क पहनना जरूरी
Last Updated on July 30, 2022 by Vishal Rana
शिमला। हिमाचल में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश सरकार ने सख़्ती बढ़ाना शुरू कर दिया है। बीते रोज ही जहां स्कूलों, दफ्तरों और सार्वजनिक स्थलों पर मास्क (Mask) पहनना जरूरी कर दिया था। वहीं आज स्कूलों में प्रार्थना सभाओं (Prayer Meetings) पर भी रोक लगा दी है। इसको लेकर शिक्षा विभाग (Education Department) की तरफ से आदेश जारी कर दिए गए हैं। प्रधान सचिव शिक्षा मनीष गर्ग ने बताया कि एक साथ इकट्ठा होने वाली सभी गतिविधियों पर रोक लगाने का फैसला लिया गया है। यह फैसला प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना (Corona) मामलों को देखते हुए लिया गया है। अब स्कूलों में फेस मास्क के बिना एंट्री नहीं होगी। वहीं स्कूलों में सुबह के समय होने वाली प्रार्थना सभाएं भी बंद कर दी गई हैं। उन्होंने बताया कि स्कूलों में फेस मास्क पहनना सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए अनिवार्य किया गया है। स्कूलों को रोजाना सैनिटाइज करने के भी जिला उपनिदेशकों को निर्देश दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें:हिमाचल में बढ़ी कोरोना बंदिशें, शैक्षणिक संस्थानों और कार्यालयों में मास्क जरूरी
बता दें कि हिमाचल में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। प्रदेश में आज यानी शनिवार को 873 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं आज दो लोगों की मौत भी हुई है। यह मौत कांगड़ा और ऊना जिला में हुई है। इसके साथ ही प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 5574 पहुंच गई है। हिमाचल में आज दिन तक 4141 लोगों की मौत हो चुकी है। हिमाचल में आज दिन तक दो लाख 99 हजार 323 लोग कोरोना की चपेट में आ चुक हैं। जिसमें से दो लाख 89 हजार 588 कोरोना संक्रमित पूरी तरह से ठीक हुए हैं। हिमाचल के कांगड़ा जिला में एक्टिव केस की संख्या 1341 पहुंच गई है। जबकि मंडी में यह आंकड़ा 1100 पहुंच गया है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…